जब मालिक के पीछे-पीछे कुत्ता भी कूद गया पानी में, जानें फिर क्या हुआ

जब मालिक के पीछे-पीछे कुत्ता भी कूद गया पानी में, जानें फिर क्या हुआ

कुत्ते को मनुष्य का सबसे वफादार दोस्त माना जाता है। एक मनुष्य और कुत्ते के बीच का संबंध एक पिता और पुत्र के संबंध से जाम नहीं होता। अपने मालिक के लिए श्वान अपनी जान देने के लिए भी तैयार रहता है। उसकी हर आज्ञा का पालन करने के लिए वह हमेशा ही तैयार रहता है। कुछ इसी तरह का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति दूर से नहाने के लिए आता है और ज़ोर से पानी में कूद जाता है। हालांकि इस दौरान उसके पीछे एक कुत्ता भी होता है। अपने मालिक को कूदते हुये देखकर वह एक बार के लिए भी यह नहीं सोचता कि आखिर उसे कूदना कहाँ है और उसका मालिक कहाँ कूद रहा है। बस अपने मालिक के नक्शे कदम पर चलते हुये वह छलांग लगा देता है।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 4 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 20 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। कई लोगों ने वीडियो के ऊपर मजेदार कमेंट्स भी किया है। लोगों को इस वीडियो में अपनी बचपन की याद आ रही है। 
उल्लेखनीय है की मनुष्य और श्वान के बीच का रिश्ता काफी गहरा होता है। कई बार मनुष्य की जान बचाने के लिए वह अपनी जान की बाजी भी लगा देते है। कई बार ऐसी परिस्थिति भी आ जाती है, जिसमें श्वान को पता हो की वह नहीं जीत सकता, पर फिर भी मात्र अपने मालिक की सहायता और रक्षा के लिए वह उस मुश्किल के सामने खड़ा हो जाता है। इसके लिए ही कुत्तों को दुनिया में मनुष्य का सबसे बड़ा दोस्त माना जाता है।
Tags: Feature