How animals perceive their looks in the mirror…
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) January 16, 2022
Mostly as competition. pic.twitter.com/WPKm4ZA4gW
जब बीच जंगल में रख दिया गया शीशा, जानवरों का रिएक्शन देखकर हैरान रह जाएंगे आप
By Loktej
On
हम सभी हर दिन सुबह अपना चेहरा आयने में देखते है। हालांकि क्या आपने कभी सोचा है कि खुद को सीसे में देखने के बाद जानवर क्या रिएक्शन देंगे। कुछ इसी बात का पता लगाने के लिए किसी ने जंगल में एक बड़ा सा शीशा रख दिया था। बस फिर क्या था, इसके बाद जो वीडियो सामने आया, वाकई काफी मजेदार था। घटना का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं सकोगे।
40 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में एक बड़ा सा शीशा पेड़ के साथ बांध दिया है। जिसके बाद सबसे पहले एक शेरनी इस शीशे के सामने से जाती है। शीशे में खुद को देखकर वह एकदम ही चौंक जाती है और डरकर हमला करने के लिए तैयार हो जाती है। अन्य कौन से जानवरों ने खुद को इस शीशे में देखा और उनकी क्या प्रतिक्रिया थी, यह आप खुद वीडियो देखकर पता लगाइए।