वायरल वीडियो : जैसी करनी वैसी भरनी, ऊंट ने सिखाया इस आदमी को अच्छा सबक

वायरल वीडियो : जैसी करनी वैसी भरनी, ऊंट ने सिखाया इस आदमी को अच्छा सबक

ऊंट को परेशान कर रहे युवक को ऊंट ने कुछ ऐसे सिखाया सबक, देखिये वीडियो

हिंदी में एक कहावत है ‘जैसी करनी, वैसी भरनी’ इसका अर्थ है जो जैसा करता है उसके साथ वैसा ही होता है। हर किसी को उसके कर्मों का फल देर-सबेर मिलता है। अक्सर कुछ लोगों को अपने बुरे कर्मों का परिणाम भुगतना पड़ता है। हालांकि, कभी-कभी लोगों को उनके बुरे कर्मों का फल तुरंत मिल जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक को उसके बुरे कर्मों का फल तुरंत मिल जाता है। इस फनी वीडियो को देखकर आप भी हंस पड़ेंगे।
ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क दिखाई दे रही है, कई लोग अपने काम में व्यस्त हैं, इसी बीच सड़क पर एक ऊंट गुजर रहा है। इस ऊंट को देखकर एक युवक आनंदित होता है। वह ऊंट को परेशान करता हुआ नजर आता है, लेकिन अगले ही पल ऊंट गुस्से में आ जाता है और युवक को सबक सिखा देता है। यूजर्स को ये फनी वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
इस फनी वीडियो को सुशांत नंदा IFS नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। उन्होंने कैप्शन में यह भी लिखा “कर्मा”। यह मजेदार वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि अब युवक किसी का मजाक बनाने से पहले सौ बार सोचेगा।जबकि दूसरे यूजर ने लिखा कि ऊंट ने युवक को सही सबक सिखाया। इसके अलावा कुछ और यूजर्स भी फनी रिएक्शन देते दिख रहे हैं।

Related Posts