यह लड़की है असली शेरनी, देखें किस तरह बिना डरे शेरों के झुंड के बीच चल रही है
By Loktej
On
शेर को दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है। शेर को देखते ही अच्छे अच्छों की हवा टाइट हो जाती है। पर क्या आपने कभी किसी को शेर के साथ मस्ती करते देखा है? जानकर हैरानी होगी पर यह बात बिलकुल सच है। सोशल मीडिया में आज कल एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती को जंगल में छह शेरों के साथ मस्ती करते देख आप भी दंग रह जाएंगे।
आए दिन सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो देखकर यूजर्स भी हैरान हो जाते है, की आखिरकार ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है। वीडियो क्लिप में आप एक युवती को शेरनी के साथ चलते हुए देख सकते हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह खिलौनों से खेल रही हो, शेरनी के साथ नहीं। यह वीडियो जंगल का है। वीडियो में देखा जा सकता हैं कि युवती शेरनीयों के साथ आराम से बिना किसी चिंता के घूमती नजर आ रही है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेरनी के पीछे वाली लड़की खूब मस्ती कर रही है और उसके चेहरे पर जरा भी खौफ नहीं है. हालांकि, सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि शेर इस युवती पर हमला नहीं करता है। उनके व्यवहार को देखकर लगता है कि शेर और लड़की दोस्त हैं। वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
वीडियो के अंत में आप देख सकते हैं कि युवती शेर की पूंछ पकड़ रही है। बता दें, इस वीडियो को सफारीगैलरी नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर हर कोई लड़की के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 4600 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
Tags: Feature