जब विशालकाय गेंडे के साथ भीड़ गई बकरी, जो हुआ वह देखकर हैरान रह जाएँगे आप

जब विशालकाय गेंडे के साथ भीड़ गई बकरी, जो हुआ वह देखकर हैरान रह जाएँगे आप

सोशल मीडिया में आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इनमें से कई वीडियो जंगलों में जानवरों की लड़ाई के होते है। इस तरह के वीडियो को लोग काफी पसंद भी करते है। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर फिर एक बार वायरल हुआ है। जिसमें एक बकरी और विशालकाया गेंडे के बीच हुई लड़ाई कैद हुई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
वैसे तो गेंडा काफी शांत होता है, पर जब कोई उसे परेशान करता है तो उसकी ताकत इतनी अधिक है की वह आसानी से उसे धूल चटा सकता है। वायरल हुये वीडियो में भी एक गेंडा खड़ा है, जिससे कुछ ही दूरी पर एक बकरी खड़ी है। अचानक ही बकरी के मन में कुछ तूफान मचता है और वह गेंडे को सिंग मारने लगती है। अब ऐसे में आप सोच रहे होंगे की बकरी का काम तो तमाम हो गया होगा। पर गेंडे ने ऐसा कुछ नहीं किया। वायरल हुये इस वीडियो में जानवरों की इस दोस्ती को देखकर हर कोई काफी हैरान भी है की आखिरकार क्यों गेंडे ने बकरी को कुछ नहीं किया। 
वीडियो को इंस्टाग्राम पर planetearth.explorer नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। एक दिन पहले शेयर किए इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस गेंडे का नाम समर है और यह वीडियो तब का है जब इसे वाइल्ड केयर सेंटर लाया गया था। बकरी इस अंजान जानवर से बिलकुल खुश नहीं थी, इसलिए यह बकरी उसे सिंग से मार रही थी। हालांकि अब साढ़े तीन साल बाद अब दोनों एक साथ रहने लगे है।
Tags: Feature