सड़क पर देखने मिली गोलमाल की सेवन सीटर बाइक, नहीं देखा होगा ऐसा देशी जुगाड़

सड़क पर देखने मिली गोलमाल की सेवन सीटर बाइक, नहीं देखा होगा ऐसा देशी जुगाड़

आप सभी ने फिल्म गोलमाल में अजय देवगन की मोड़ीफ़ाइड बाइक देखी होगी। जिसमें चार से भी अधिक लोग बैठ सकते है। ऐसी ही एक बाइक आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस बाइक पर छह से भी अधिक लोग बैठ सकते है। सड़क पर दो से अधिक लोगों को बाइक पर बैठना कानूनन अपराध माना जाता है। हालांकि इस जुगाड़ के बाद अब खुद पुलिस भी हैरान है। 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की ड्राईवर तकरीबन 10 फिट लंबी बाइक पर बैठा है। इसके बाद धीरे-धीरे लोग गाड़ी पर बैठना शुरू करते है। हालांकि एक के बाद एक लोग बैठने लगे पर सीट पूरी ही नहीं हो रही थी। तकरीबन आधे डजन से अधिक लोगों के बैठने के बाद जाकर वह सीट खतम हुई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर मीमवाला न्यूज अकाउंट से शेयर कर दिया गया था।
Tags: Feature

Related Posts