भारतीय महिला ने बालों से खींची 12 हजार किलो की डबल डेकर बस, वीडियो देखकर हैरान हो जाएंगे आप

भारतीय महिला ने बालों से खींची 12 हजार किलो की डबल डेकर बस, वीडियो देखकर हैरान हो जाएंगे आप

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर किया वीडियो, 12216 किलो की बस को मात्र अपनी चोटी के बल पर हिलाया था

फिल्मों में आपने कई बार देखा होगा कि फिल्म में हीरो द्वारा भारी से भारी गाड़ी मात्र अपने हाथों से उठा ली गई हो। हालांकि वास्तव में अभिनेता द्वारा ऐसा सच में नहीं किया जाता। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो आपको हैरान कर देगा। वायरल वीडियो में एक महिला कुछ ऐसा ही पराक्रम कर रही है। महिला ने अपने बालों से 12 हजार किलो की डबल डेकर बस को खींच लिया था। भारतीय महिला आशा रानी का यह वीडियो खुद गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकोर्ड्स द्वारा शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा गया है की आशा रानी द्वारा बालों से सबसे भारी वाहन (12216 किलो) खींचा गया। 
इस क्लिप में आशा द्वारा किया गया यह पराक्रम वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया था। वीडियो की शुरुआत में 12000 किलो की डबल डेकर बस को आशा की चोटी के साथ बांधा गया था। इसके बाद आशा ने धीरे-धीरे गाड़ी को आगे खींचा था। रिकॉर्ड बनाने के बाद आशा भावुक होकर रोने लगी थी। गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, आशा ने यह रिकॉर्ड साल 2016 में बनाया था। इस रिकॉर्ड को बनाने के बाद आशा को लोग आयर्न क्विन के तौर पर पहचानने लगे थे। बता दे की आशा ने अपनी वेइटलिफ्टिंग कुशलता के चलते अब तक 7 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाये है।