अजब-गजब : बिहारी परिवार ने प्लेन से निकाली बारात, प्लेन में भी सोहर गाती नजर आई महिलाएं

अजब-गजब : बिहारी परिवार ने प्लेन से निकाली बारात, प्लेन में भी सोहर गाती नजर आई महिलाएं

बारात चाहे बैलगाड़ी से निकले या प्लेन से, संस्कार तो संस्कार होते हैं" कैप्शन के साथ साझा हुआ वीडियो

भारत और भारत की संस्कृति अपने आप में अद्भुत है। ऐसे तो भारत का हर राज्य कोई न कोई खासियत रखता है पर बिहार इन सबमें अनोखा है। बिहार और बिहारी पूरी दुनिया में मशहूर है। बिहारियों के बारे में एक बात जो बेहद कॉमन है वो ये कि बिहारी जहां जाते हैं अपनी छाप छोड़ देते हैं। यहां की शादी भी अपने आप में अनोखी और यादगार होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर बिहारियों द्वारा शादी को अनोखे अंदाज में मनाने का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बिहारी परिवार प्लेन से बारात ले जाता दिखाई दे रहा है। बारात में शामिल महिलाओं ने प्लेन में ही ये बारात का लोकप्रिय गीत गाना शुरू कर दिया।
बता दें कि इंस्टाग्राम पर मौजूद पटनाबीट्स patnabeats नाम के अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया। इसे अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है। वीडियो में प्लेन से जा रही बारात को गीत गाते देखा गया। महिलाएं मास्क लगा कर विवाह-शादी जैसेशुभ प्रसंगों में गाये जाने वाला सोहर गीत गाती नजर आ रही है।
इस वीडियो के साथ कैप्शन में शेयर किया गया कि बारात चाहे बैलगाड़ी से निकले या प्लेन से, संस्कार तो संस्कार होते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर अभी तक हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। कई लोगों ने इसे बिहार के संस्कार की निशानी बताई।