खुद की परछाई देखकर आश्चर्य से खेलने लगा कुत्ता, मासूमियत देखकर लोग हुए दीवाने

खुद की परछाई देखकर आश्चर्य से खेलने लगा कुत्ता, मासूमियत देखकर लोग हुए दीवाने

कुत्ते को आदमी का सबसे वफादार मित्र कहा जाता है। मनुष्य और कुत्ते की दोस्ती काफी कमाल की होती है। सोशल मीडिया पर भी आए दिन इस बात का प्रमाण देते हुए कई वीडियो सामने आते ही रहते हैं। मनुष्य के साथ रहते हुये कुत्तों के अंदर एक अजीब सी ही मासूमियत दिखाई देती है। कुत्तों की मासूमियत का ऐसा ही एक और वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाएंगे। वीडियो में कुत्ता खुद की परछाई के साथ दिखाई दे रहा है।
वायरल हुए इस वीडियो में एक कुत्ता अपनी ही परछाई के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में कभी कुत्ता खुद की परछाई को देखकर कूद रहा है। तो कभी यहां-वहां दौड़ कर अपनी परछाई को देखकर खुश हो रहा है। कुत्ते के इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहा है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा है। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेन्ट करते हुये कुत्ते की इस हरकत को मनोरंजक कह रहे है, तो कई वीडियो में दीख रहे कुत्ते को क्यूट करार दे रहे है।