वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा ने इस बच्ची को दिया एक ऐसा काम कि खतरे में पड़ गई मासूम की जान

वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा ने इस बच्ची को दिया एक ऐसा काम कि खतरे में पड़ गई मासूम की जान

एलेक्सा ने लड़की को दीवार के इलेक्ट्रिक प्लग सॉकेट में एक सिक्का डालने की चुनौती दी, गनीमत कोई हताहत नहीं

बदलते ज़माने के साथ साथ रोजमर्रा की जिंदगी के स्वरुप में भारी बदलाव देखा जा रहा है। लोग तकनीक के अधीन हो चुके है और हर छोटे बड़े काम में तकनीक की मदद ले रहे है। पिछले कुछ सालों में, वर्चुअल वॉयस एआई असिस्टेंट अमेज़न एलेक्सा दुनियाभर में लाखों लोगों का दोस्त बन गया है। मदद करने से लेकर अलार्म लगाने तक, मजेदार बातचीत करने से लेकर लोगों का ज्ञान बढ़ाने तक, एलेक्सा सब कुछ करती है। लेकिन क्या होगा अगर एलेक्सा दोस्त की जगह दुश्मन बन जाए? हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एलेक्सा ने एक मासूम की जान जोखिम में डाल दी। एक रिपोर्ट में ये सामने आया है कि अमेजन एलेक्सा बग ने डिवाइस को एक मासूम बच्चे के सवाल का चौंकाने वाला जवाब देने के लिए प्रेरित किया है। एक 10 साल की बच्ची ने एलेक्सा से एक चैलेंज मांगा। इसके बाद एलेक्सा ने लड़की को दीवार के इलेक्ट्रिक प्लग सॉकेट में एक सिक्का डालने की चुनौती दी। इस खतरनाक चुनौती से लड़की को बिजली का झटका भी लग सकता है। चुनौती थी बिजली के दो प्लग में एक सिक्का डालकर उसे छूने का था। हालांकि, कंपनी ने इसके लिए माफी मांग ली है और भविष्य में ऐसी चुनौती से बचने अपने वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा को अपडेट कर दिया है।
जानकारी के अनुसार लड़की की मां क्रिस्टिन लिवडाहल ने हाल ही में ट्विटर पर घटना की जानकारी साझा की। उसने कहा, मेरी लड़की YouTube पर एक योग शिक्षक द्वारा दी गई शारीरिक चुनौती को पूरा कर रही थी। उन्होंने एक बार बाहर खराब मौसम के कारण एलेक्सा को उन्हें कोई कार्य या चुनौती देने के लिए कहा था। इसके बाद ये पूरी घटना घटी।
वहीं इस अरे में बात करते हुए अमेजन ने न्यूज एजेंसी बीबीसी को बताया कि भविष्य में इस तरह की गतिविधि को रोकने के लिए वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा को अपडेट किया गया है।  उन्होंने एक बयान में कहा, "ग्राहकों को हम जो कुछ भी करते हैं उस पर भरोसा होता है और ग्राहक को सटीक, प्रासंगिक और उपयोगी जानकारी मिलती है।" इस चुनौती के बारे में पता चलते ही हमने कार्रवाई की।