जब दुल्हन ने फोन कर के दी पंडित को चेतावनी, "आधे घंटे में करवा दो शादी, वचन में घर पर दे दूँगी!!"

जब दुल्हन ने फोन कर के दी पंडित को चेतावनी,

देश भर में पिछले कई समय से शादियों का माहौल चल रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर शादी के कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। ऐसा ही एक और वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक दुल्हन अपने पंडित को जल्द से जल्द शादी करवाने के लिए धमकी दे रही है। आम तौर पर देखा जाता है की शादियों में दूल्हा और दुल्हन अपनी-अपनी एंट्री लेने के लिए पूरा समय लेकर भव्य एंट्री लेते है। इसके बाद हर कोई मिलकर पंडितजी को शादी के लिए जल्दी करने कहता है। दूल्हा-दुल्हन के साथ हर किसी को पंडित द्वारा जल्द से जल्द शादी खतम करने की इच्छा होती है। 
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक दुल्हन पंडित को फोन करती है और पूछती है की उन्हें शादी करवाने में कितना समय लगेगा। जिस पर पंडित एक घंटे का समय बताते है। इस पर दुल्हन कहती है की पंडित जी आप जल्दी करवा दीजिये। वचन तो में अपने हिसाब से घर पर जाकर दे दूँगी। आप बस शादी जल्द से जल्द खतम कीजिये। इंस्टाग्राम पर बंथन बन्नों नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो अपलोड होने के बाद लोगों ने उसे काफी पसंद किया था। वीडियो को अब तक एक लाख से अधिक लोगों ने देखा है। अन्य कई यूजर्स ने इस वीडियो पर प्रतिभाव देते हुये बताया की यदि ऐसा है तो आप कोर्ट मेरेज कर ले, वैदिक शादी को खेल ना समजे।
Tags: Feature