รอบนี้ Loco มาอีกแล้ว ชีให้มา4กล้องเลย สรุปไทน์อินกล้องCCTV ใช่มั้ย ขายเนียนมาก5555 pic.twitter.com/ZhPV3RS7Se
— Charlotmidzy : Lia 1st OST (@charlotmidzy) December 3, 2021
वायरल वीडियो : खाली ऑफिस में इस अकेली लड़की ने जो किया उसे देखकर हैरान रह जायेंगे आप
By Loktej
On
ऑफिस में अकेली लड़की के डांस मूव देखकर आप भी कहेंगे वाह
कबीरा इस संसार में भांति भांति के लोग! अर्थात इस दुनिया में तरह तरह के लोग होते हैं। कुछ लोग अपनी बातों और हुनर को लोगों के सामने खुलकर दिखाते हैं। जबकि कुछ अंतर्मुखी होते हैं। ऐसे लोगों को लोगों के सामने खुलकर बात करना , अपनी कला के बारे में बताना पसंद नहीं होता है। हालांकि कई बार ऐसे लोगों का टैलेंट किसी न किसी तरह से सामने आ ही जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि @ lov4itzy नाम के अकाउंट से वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसमें एक खाली ऑफिस दिखाई दे रहा था जहां एक लड़की सफाई कर रही थी। सफाई करते हुए युवती अचानक नाचने लगती है। लड़की ने ऑफिस के अलग-अलग हिस्सों की सफाई के साथ साथ डांस करती नजर आ रही है। दरअसल वीडियो में किसी भी ऑफिस में इकलौती लड़की दिखाई दे रही है, हालांकि वीडियो के आखिर में ऑफिस के एक शख्स ने उसे डांस करते हुए देख लेता है। यह वीडियो ऑफिस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर कई बार रीट्वीट किया गया। लोगों को लड़की के डांस मूव्स काफी इंप्रेसिव लग रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक 16 हजार बार देखा जा चुका है।