5.jpg)
मात्र 10 साल की उम्र में यह लड़की कर रही है 1 करोड़ की कमाई, जानें कैसे
By Loktej
On
कहते है की बेटी माता-पिता का सबसे बड़ा धन होती है। हालांकि कई लोग बेटियों को अपने माता-पिता का बोझ मानती है। पर इस बात को गलत साबित कर दिखाया है, ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली इस लड़की ने ऐसा कुछ किया है की उसके आने वाली ज़िंदगी आराम से कट सकती है। ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली पिकसी कर्टिस नाम की लड़की ने मजह 10 साल की उम्र में ऐसा काम कर दिखाया है, जिसे करने का कुछ लोग तो सोच भी नहीं पाते।
पिकसी ने अपने माता-पिता की सहायता से एक खिलौने की दुकान बनाई और देखते ही देखते उसकी यह खिलौने की दुकान खोली। देखते ही देखते पिकसी की दुकान काफी तेजी से चली और देखते ही देखते उसके खिलौने बिकने लगे। मात्र 10 साल की बच्ची ने खिलौने के भारी मात्रा में डिमांड में है। पिकसी अपनी माता के साथ मिलकर अनोखे फिजेट और रंगीन पोपिंग खिलौने बनाते थे। इसके अलावा पिकसी के नाम पर एक हैयर एसेसरी ब्रांड भी है, जो खुद उसकी माता रोकसी बनाती है।
पिकसी की माता कहती है की उसके लिए सबसे रोमांचक बात यह है कि उनकी पुत्री इतनी छोटी सी उम्र में एक उद्यमी जैसी भावना रखती है। वह भी सफल होना चाहती थी, पर उसके अंदर पिकसी जैसा जुनून कभी नहीं आया था। बता दे की पिकसी को उसकी दुकान खड़ी करने में सबसे अधिक सहायता उसकी माता ने ही किया था। पिकसी ने मात्र एक महीने में ही अपनी दुकान से 14 मिलियन डॉलर की कमाई कर चुकी है।
Tags: Feature