पार्लर में बाल धुलवाने आई महिला नहीं मान रही थी बात, तो कर्मचारी ने किया कुछ ऐसा

पार्लर में बाल धुलवाने आई महिला नहीं मान रही थी बात, तो कर्मचारी ने किया कुछ ऐसा

कहते है माता-पिता और शिक्षक के बाद आपको अपने हजाम की भी हर बात माननी चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते है तो आप के लिए बड़ी मुसीबत आ सकती है। हो सकता है की आप का फेशन ही बिगड़ जाये या हो सकता है की आपको कहीं चोट भी लग जाये। कुछ ऐसा ही हुआ इस महिला के साथ। महिला पार्लर में तो गई थी अपने बाल धुलवाने पर उसके साथ जो हुआ वह उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। महिला के साथ घटित हुई इस मजेदार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
वायरल हुये वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्लर का कर्मचारी एक महिला के बाल धो रहा है। हालांकि महिला बार-बार सिंक के बाहर अपना सर डाल रही है। कर्मचारी ने उसे कई बार समजाने का प्रयास किया, पर फिर भी महिला नहीं मानी और वह बार-बार अपना सर सिंक के बाहर डालती रही। इस पर कर्मचारी काफी परेशान हो गया और उसने महिला के बाल धोने कि जगह उसका पूरा मुंह ही धो डाला। कर्मचारी ने महिला के बालों के साथ-साथ उसके पूरे मुंह पर भी पानी डाल दिया। पूरी घटना ट्विटर पर @Jamie24272184 नाम के अकाउंट से शेयर कि गई, जिसे अब तक हजारों लाइक और कमेन्ट मिल चुके है।