इस गाने को भूल से भी मत सुनना, सुनने के बाद लोग कर लेते थे आत्महत्या

इस गाने को भूल से भी मत सुनना, सुनने के बाद लोग कर लेते थे आत्महत्या

साल 1941 में लगा दिया गया था 62 साल का प्रतिबंध

हर किसी को गाना सुनना काफी अच्छा लगता है। संगीत एक ऐसा माध्यम है जो कर किसी का तनाव दूर कर देता है। कई गाने ऐसे होते है कि व्यक्ति उसे बार-बार सुनना चाहता है। हालांकि आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे है, जिसे सुनने के बाद आप बिना किसी कारण के ही दुखी हो सकते है। गाना सुनने के बाद आपको आत्महत्या कर लेने का मन हो जाएगा। इसके चलते इस गाने को सबसे 'मनहूस गीत' का टाइटल भी दिया जाएगा। यही नहीं गाने को सुनने के बाद लोगों द्वारा आत्महत्या कर लिए होने की खबरें सामने आने के बाद गाने पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया था। 
दुनिया के सबसे मनहूस गाने को संगीतकार रेझसो सेरेज ने बनाया था। गाने को सेरेज ने "ग्लूमी संडे" या "सेड़ संडे" के नाम से पहचाना जाता है। गाने के बोल में इतना दर्द था की कोई भी गाने को सुने तो उसे रोना आ ही जाता था। गाने को सुनकर आत्महत्या करने की सबसे पहली घटना बर्लिन से सामने आई थी, जहां गाने को सुनकर एक युवक ने खुद को गोली मार ली थी। इसके अलावा न्यूयोर्क में एक वृद्ध ने गाने को सुनकर सातवीं मंजिल से छलांग लगा ली थी। इसके अलावा हंगेरी में एक 17 साल की लड़की ने गाना सुनकर पानी में कूद कर अपनी जान दे दी थी। 
गाने को सुनकर आत्महत्या करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढने लगी, जिसके चलते इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद गाने को फिर से कम्पोज़ किया गया, हालांकि इसके बाद भी आत्महत्या करने का सिलसिला नहीं रुका। इसके चलते साल 1941 में गाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि साल 2003 में इस पर से प्रतिबंध हटा लिया गया था और युट्यूब पर यह गाना आज भी उपलब्ध है।
गीतकार रेज़ो सेरेस की प्रेमिका थी। वह अपनी प्रेमिका से बहुत प्यार करता था और दूसरी ओर वह अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था। उन्हें अपने करियर में कहीं भी सफलता नहीं मिली। वह एक अच्छे पियानोवादक थे और क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते थे, हालांकि, वे सफल नहीं हुए और इसके बाद वे प्यार में भी असफल रहे। प्यार में असफलता ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया। एक दिन उन्होंने अपनी प्रेमिका की याद में एक गीत की रचना की, जो धीरे-धीरे लोकप्रिय हो गया और प्यार में असफल लोगों के लिए उनके पसंदीदा गीतों में से एक बन गया।
Tags: Feature