बोयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप करने की मिली भयंकर सजा, हत्या कर के सूटकेस में पेक कर दी लाश

बोयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप करने की मिली भयंकर सजा, हत्या कर के सूटकेस में पेक कर दी लाश

अमेरिका में रहने वाली के महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप करने की कीमत अपनी जान देकर अदा की। ऑनलाइन वैबसाइट के जरिये मिले ज़ेवियर और वेलेरी को आपस में प्यार हो गया था। हालांकि उनका यह प्यार ज्यादा समय तक नहीं चला और वेलेरी ने ज़ेवियर से ब्रेकअप कर लिया। हालांकि ज़ेवियर यह ब्रेकअप सहन नहीं कर पाया और उसने उसकी हत्या कर दी। 
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, ज़ेवियर के पास पोर्तुगल और वेनेजुएला की नागरिकता थी। दोनों ऑनलाइन मिले थे। कुछ समय तक तो सब कुछ सही चला। पर धीरे-धीरे पता चला की ज़ेवियर उसके लिए सही नहीं है। इसके चलते उसने ज़ेवियर के साथ ब्रेकअप कर लिया। हालांकि इसके बाद भी वेलेरी ने कई बार उससे संपर्क करने का प्रयास किया। पर वेलेरी उसे नजरअंदाज करती रहती थी।
30 सितंबर 2019 को वैलेरी रेयेस अचानक कहीं गायब हो गई। उसकी माँ ने वैलेरी को हर जगह ढूंढा, लेकिन उसे कहीं सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच शुरू होने से ठीक पहले सड़क के एक तरफ एक सूटकेस मिला। जिसमें वैलेरी की लाश थी। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह पर टेप लगा हुआ था। पहले तो पुलिस को लगा की आरोपी ने वैलेरी की हत्या के बाद शव को सूटकेस में फेंक कर दिया होगा। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने से होने की बात सामने आई थी। इसका अर्थात उसे जीवित ही सूटकेस में बंद कर दिया गया हो ऐसा सामने आया है।
Tags: Feature