इस मॉडल ने अपने इस खास अंग का करवाया 13 करोड़ का बीमा

इस मॉडल ने अपने इस खास अंग का करवाया 13 करोड़ का बीमा

इंस्टाग्राम पर जीता मिस बट वर्ल्ड का खिताब

आप सभी ने मशहूर लोगों को अपने शरीर के विभिन्न अंगो का बीमा कराते हुये सुना ही हो होगा। लेकिन इस मॉडल ने अपने शरीर के नितंब का बीमा करवाया है। डेली स्टार के मुताबिक, ब्राजील की मॉडल नाथी किहारा ने 13 करोड़ रुपये की लागत से अपने नितंब का बीमा कराया है। आपको बता दें कि इस मॉडल ने हाल ही में 'मिस बट वर्ल्ड' का खिताब अपने नाम किया है।
नाथी किहारा 35 साल की हैं। अभी कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर हुए कॉन्टेस्ट में उन्हें सभी कंटेस्टेंट्स में सबसे ज्यादा लाइक्स (वोट) मिले थे। तब किहारा को मिस बट वर्ल्ड चुना गया था। इसके बाद भी किहारा अपनी इस घोषणा के कारण सुर्खियों में बनी रही थी। किहारा ने ऐसी घोषणा की थी जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं रही होगी। 
35 वर्षीय किहारा ने मिस बट वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद अपने नितंब का बीमा कराने का फैसला किया है। इसकी कीमत 13 लाख पाउंड (12 करोड़ 95 लाख रुपये) है। यानी किहारा ने अपने एक अंग का बीमा कराने के लिए करीब 13 करोड़ रुपए चुकाए हैं।
ऐसा कदम उठाने के बाद किहारा कहती हैं, 'मैं अपने नितंब की वजह से फेमस हूं। मैंने यह खिताब जीता है। इसलिए मैंने इसका बीमा लिया है। गौरतलब है कि किहारा दुनिया के बेहतरीन नितंब का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं और अभी भी अपने नितंब के कद से संतुष्ट नहीं हैं, वह अपने साइज को और बढ़ाने पर काम करना चाहते हैं।

Tags: Feature

Related Posts