ये नौकरी बढ़िया है; थप्पड़ मारने महिला को रखा!
By Loktej
On
जब जब शख्स फेसबुक चलाता, महिला उसे मारती थप्पड़
सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ दिलचस्प और हैरान कर देने वाली जानकारी, कहानियां और वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में आज कल एक ऐसे शख्स की कहानी इन दिनों वायरल हो रही है जिसने एक ऐसी लड़की को सिर्फ थप्पड़ मारने के लिए नौकरी पर रखा है। दरअसल यह लड़की उस शख्स को तब थप्पड़ मारती है जब वह शख्स फेसबुक चलाता है। ये बात को दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भी दिलचस्प माना है और इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आपको बता दें कि 'लाइव मिंट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक भारतीय मूल के अमेरिकी शख्स को फेसबुक की लत थी और इससे परेशान होकर उसने ये यह फैसला लिया। करीब नौ साल पुराना ये मामला एलन मास्क की प्रतिक्रिया के बाद यह एक बार फिर वायरल हो गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया। ये शख्स सैन फ्रांसिस्को का एक ब्लॉगर है और उसका नाम मनीष सेठी है। फेसबुक चलाने पर थप्पड़ मारने के लिए मनीष सेठी महिला को आठ डॉलर प्रति घंटे की मेहनताना भी देता था। अपने काम के लिए उस महिला को मनीष के बगल में बैठकर काम करना पड़ता था। इस दौरान जैसे ही मनीष सेठी फेसबुक खोलता था, वह महिला उसे थप्पड़ मारती थी। सेठी ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा था कि कारा नाम की महिला को काम पर रखने के बाद उनकी खुद की उत्पादकता 98% हो गई।
मनीष सेठी का यह प्रयोग नौ साल पुराना है, लेकिन दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने इस वायरल खबर पर प्रतिक्रिया दी तो यह फिर सबके सामने आ गया। एलन मस्क ने इसे शेयर करते हुए हॉट की इमोजी बनाई है। जैसे ही एलन मस्क ने इसे शेयर किया तो मनीष सेठी इस पर रिप्लाई भी किया। मनीष सेठी ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि इस तस्वीर में लड़का मैं ही हूं। एलन मस्क के शेयर के बाद शायद मेरी रीच अब ज्यादा हो जाएगी।