ठंडी में भूलकर भी ना करें यह गलतियाँ, वरना होगी काफी परेशानी

ठंडी में भूलकर भी ना करें यह गलतियाँ, वरना होगी काफी परेशानी

गरम पानी में अधिक समय तक नहाने से भी हो सकती है काफी परेशानियाँ

देश भर में धीरे धीरे ठंडी ने अपना पाँव जमाना शुरू कर दिया है। ठंडी से बचने के लिए लोगों की अलमारियों में से गरम कपड़े बाहर निकलने शुरू हो चुके है। हर कोई ठंडी में अपनी कुल्फी जमने से बचाने के लिए विभिन्न उपाय करते रहते हैं। जैसे ही कई लोग कपड़ों के भीतर ईनर का इस्तेमाल करते है, तो कई लोग चाय और कॉफी का अधिक इस्तेमाल करते है। वहीं कई लोग ठंडी से बचने के लिए गरम पानी से नहाते भी है। हालांकि आप सभी को यह नहीं मालूम होगा की गरम पानी से नहाने की यह आदत आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। तो आइये हम आपको बताते है कि ऐसी कौन-सी चीजें है, जो आपको नहीं करनी चाहिए।
अधिक समय तक गरम पानी से नहाना : 
विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी के मौसम में अधिकतर लोग गरमा पानी से नहाते है। हालांकि इसके कारण शरीर के केराटिन नामक स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचाती है। इसके चलते शरीर में खुजली, ड्रायनेस की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
अधिक गर्म कपड़े न पहरे : 
ठंडी की मौसम में ठंडी से बचने के लिए कई लोग एक से अधिक जैकेट पहनते है। हालांकि ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर ओवरहीटिंग का शिकार बन जाता है। बता दे की ठंडी लगने के कारण इम्यून सिस्टम द्वारा व्हाइट ब्लड सेल्स का उत्पादन होता है। जो की इन्फेक्शन और बीमारियों से हमारी रक्षा करते है। हालांकि शरीर के ओवरहिट हो जाने के कारण शरीर का इम्यून सिस्टम काम नहीं करता है।  
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay.com)
अधिक भोजन : 
ठंडी के समय में भूख अधिक लगती है। ऐसे में हम खाना भी अधिक खाने लगते है। हालांकि इस दौरान हमें हमाँरे स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। ठंडी के मौसम में ठंडी से रक्षण प्राप्त करने के लिए शरीर की अधिक ऊर्जा इस्तेमाल होती है। ऐसे में बार बार भूख लगने पर फाइबरवाली चीजों का इस्तेमाल अधिक करना चाहिए। 
केफिन :  
ठंडी के दौरान हर कोई चाय और कॉफी का अधिक इस्तेमाल करता है। हालांकि चाय और कॉफी में मौजूद केफिन तत्व का अधिक प्रमाण शरीर को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है की दिन भर में दो से तीन से अधिक चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए।
पानी का कम इस्तेमाल :  
ठंडी के दौरान वातावरण शुष्क होता है। इसलिए प्यास कम लगती है। हालांकि इसके बावजूद उचित समय पर पानी पीते रहना चाहिए। शरीर में पानी की कमी के कारण किडनी और पाचन की समस्याएँ सामने आ सकती है।
Tags: Feature