धनतेरस पर भूल से भी ना खरीदें ये चीजें, वरना आ सकती है आफत

धनतेरस पर भूल से भी ना खरीदें ये चीजें, वरना आ सकती है आफत

धनतेरस को खरीदी के लिए काफी शुभ माना जाता है। इस दिन नई चीजें खरीदकर हर कोई अपने घर में नई चीजें लाकर शुभ का संचार करता है। हालांकि धार्मिक शास्त्रों, ज्योतिष और वास्तुशस्त्र में धनतेरस के दिन किन चीजों कि खरीदी करनी चाहिए और क्या नहीं खरीदना चाहिए, इस बारे में विशेष जानकारी दी गई है। पर जानकारी के अभाव के कारण कई बार लोग गलत चीजें खरीद लेते हैं। इसके चलते अंजाने में ही वह मुश्किलों को आमंत्रण देते रहते हैं। इस साल 2 नवंबर को धनतेरस मनाई जायेगी। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि धनतेरस पर किस तरह की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।
स्टील और प्लास्टिक की चीजें
आम तौर पर धनतेरस पर महिलाएं बर्तन खरीदने के लिए निकलती हैं। हालांकि इस दिन तांबे-पित्तल या चाँदी जैसी शुद्ध धातुओं से बने बर्तन खरीदना ही शुभ है। इसके विपरीत स्टील और प्लास्टिक के बर्तन या साधन खरीदना अत्यंत अशुभ है। ऐसा करने से व्यक्ति का जीवन परेशानियों से घिर जाता है। यही नहीं बर्तन खरीदकर लाते समय उसे चावल या पानी से भरकर ही लाना चाहिए। घर में खाली बर्तन लाना इस दिन काफी अशुभ माना जाता है।
एल्यूमिनियम और लोहे की चीजें : स्टील और प्लास्टिक के अलावा धनतेरस को एल्यूमिनियम और प्लास्टिक की चीजें भी नहीं लानी चाहिए। एल्यूमिनियम दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि उस पर राहू का प्रभाव अधिक होता है। इसके अलावा लोहे का शनिदेव के साथ संबंध माना जाता है। इसके चलते पैसों की कमी की समस्या आ सकती है।
धारदार चीजें : धनतेरस के दिन धारदार या नुकीली चीजें नहीं लेनी चाहिए। ऐसी चीजें घर में अशांति का कारण बनती हैं।
सिरामिक या काच के बर्तन :  धनतेरस पर सिरामिक या काच की चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए क्योंकि यह चीजें भी राहू के साथ जुड़ी हुई हैं। यही नहीं इन चीजों को इस दिन इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। 
काले रंग की चीजें : धनतेरस के दिन घर में किसी भी तरह की काली चीजें नहीं लनी चाहिए। यह भी काफी अशुभ माना जाता है। इसके अलावा घर में ऐसी कोई भी चीज लाने से बचना चाहिए, जिसमें मिलावट हो। 
Tags: Feature

Related Posts