अजब प्रेम की गजब कहानी : अपने प्रेमी की कब्र पर चारपाई बिछा कर सोती रही ये महिला, जानिए पूरा मामला

अजब प्रेम की गजब कहानी : अपने प्रेमी की कब्र पर चारपाई बिछा कर सोती रही ये महिला, जानिए पूरा मामला

मध्यप्रदेश के सतना जिले का है ये मामला

अगर आप सोशल मीडिया का उपयोग करते है तो आपको आये दिन अजब-गजब किस्सें सुनने को मिल सकते है। आये दिन सोशल मीडिया पर आये दिन ऐसी कहानी वायरल हो जाती है जिसे जानकर एक बार तो उस पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसी ही खबर इन दिनों चर्चा में है। इस खबर के मुताबिक एक प्रेमिका अपने प्रेमी की मौत के बाद उसकी कब्र पर महिनों तक चारपाई बिछाकर सोती रही।
जानकारी के मुताबिक ये मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले का है। बताया गया कि करीब दो साल पहले वहीं की रहने वाली एक महिला के पास एक युवक का फोन आया। रॉंग नंबर होने के बाद भी दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। देखते ही देखते बात प्रेम में तब्दील हो गई। साथ ही दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। कुछ दिनों बाद दोनों युवक-युवती एक साथ रहने लगे। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और हाथापाई के दौरान महिला ने युवक सिर में रॉड़ से वार कर दिया। जिसके बाद उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
इसके बाद आरोपी युवती ने कच्चे घर में ही कब्र खोदकर लाश दफनाकर मिट्टी भर दी। इसके बाद करीब एक माह तक युवती प्रेमी की लाश पर ही चारपाई बिछाकर सोती रही। पुलिस को भनक लगी तो कब्र खोदकर देखा गया। जिसमें शव देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। साथ ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालाकि घटना कब की है। इसकी जानकारी नहीं लग पाई है।