क्या आप भी है खाने के शौकीन, तो इन थालियों का टेस्ट करना ना भूलें; खत्म करने पर मिलता है इनाम

क्या आप भी है खाने के शौकीन, तो इन थालियों का टेस्ट करना ना भूलें; खत्म करने पर मिलता है इनाम

भारत एक विशाल देश है। देश के हर राज्य की अपनी अलग ही पहचान है। देश के विभिन्न इलाकों में मिलने वाला खाना भी विभिन्नता से भरपुर है। यदि आप भी खाने के शौकीन है तो आज हम आपको कुछ ऐसी जानकारी देने जा रहे है, जो आपके काम आ सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे है देश की सबसे बड़ी थालियों के बारे में, जिसमें विभिन्न प्रकार के मिष्टान्न होते है। थाली का कद इतना बड़ा की कोई एक व्यक्ति आसानी से उसे खा भी ना सके। आज हम आपको कुछ ऐसी ही थालियों के बारे में बताने जा रहे है, जिसका स्वाद लेना हर किसी की इच्छा जरूर होगी। 
खलीबली थाली (दिल्ली)
दिल्ली में मिलने वाली इस थाली को देश की सबसे बड़ी थाली में स्थान दिया गया है। 56 इंच की इस थाली को आप चार लोगों के साथ मिलकर खा सकते है। थाली का वजन चार किलो होता है और उसे टेबल तक लाने के लिए दो वेटर की जरूरत पड़ती है। दिल्ली के कनॉट प्लेस से जुड़े इस रेस्टोरेंट में आप रसोई में जाकर खा सकते है। इस थाली में वेज और नोन वेज दोनों आइटम मिलती है। 
कुंभकर्ण थाली, जूनागढ़ (गुजरात)
गुजरात के जूनागढ़ शहर की कुंभकर्ण थाली आसपास के इलाकों में काफी मशहूर है। जब भी लोग जूनागढ़ में आते है वह जरूर जूनागढ़ के पटेल रेस्टोरेंट की मुलाक़ात लेने आते है। इस थाली में चार से पाँच व्यक्ति को साथ में तृप्त कर सके इतना खाना होता है। इसके अलावा यदि किसी एक व्यक्ति द्वारा पूरी थाली पूर्ण कर दी जाये तो होटल मालिक द्वारा 11 हजार का इनाम दिया जाता है।
गुजराती थाली, विशाला-अहमदाबाद (गुजरात)
अहमदाबाद के विशाल रेस्टोरेंट की गुजराती थाली बहुत मशहूर है. पारंपरिक रूप से डिज़ाइन किया गया वर्षों पुराना रेस्तरां विशाला एक थीम रेस्टोरेंट है। जहां परंपरागत रूप से यह गांव के खाने का अनुभव मिलता है। इस थाली में कई तरह के व्यंजन हैं। थाली में शीतल पेय, फरसान, सलाद, दाल और सब्जियों सहित स्वादिष्ट व्यंजन हैं। थाली की पारंपरिक सजावट भी आकर्षक है। इसके अलावा, रेस्टोरेंट के बर्तन, टेबल और बैठने की शैली को पारंपरिक रूप से गांव का अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। थाली की कीमत एक हजार रुपए है। इस रेस्टोरेंट में इंदिरा गांधी, अमिताभ बच्चन, नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी, सचिन तेंदुलकर आदि लोग आ चुके हैं।
राजस्थानी डिश, जयपुर (राजस्थान)
राजाओं की भूमि राजस्थान का खाना भी काफी मशहूर है। जयपुर के चौकीधानी में स्थित चौपाल में राजस्थानी थाली में रोटी के साथ दालबाटी चूरमा, घी रोटी के साथ चार प्रकार की चटनी और राजस्थानी फरसाण भी दिया जाता है।
दारासिंह थाली, मुंबई (महाराष्ट्र)
मुंबई की की मसालेदार मिनी पंजाब नाम के रेस्टोरेन्ट में मिलने वाली थाली को दुनिया की सबसे बड़ी नोनवेज थाली की उपाधि मिली है। इस थाली को खाने के पहले स्टार्टर के तौर पर पानीपूरी दिये जाते है। थाली में कई तरह की नोनवेज आइटम दी जाती है। इसके अलावा तीन प्रकार की रोटी, छ प्रकार की मिठाई, नोन वेज दाल, दो तरह के राइस, चिकन पीस, फीस पीस जैसी चीजें भी दी जाती है। जो नोनवेज खाने वालों को उँगलियाँ चाटने पर मजबूर कर देती है।
Tags: Feature