जब मुर्गियों ने शुरू की 'लेफ्ट, राइट, लेफ्ट'!; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मुर्गियों के परेड का यह वीडियो

जब मुर्गियों ने शुरू की 'लेफ्ट, राइट, लेफ्ट'!; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मुर्गियों के परेड का यह वीडियो

टिशा डोगरा नाम के यूजर ने शेयर किया वीडियो

आप सभी ने फोजियों को परेड करते हुये तो देखा ही होगा। एक लाइन में चल रहे फोजियों को देखते ही बनता है। पर क्या आपने कभी मुर्गियों को परेड करते हुये देखा है। जी हाँ, अब बात कर रहे है मुर्गियों के परेड की। आए दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इस बीच मुर्गियों के परेड के इस वीडियो ने लोगों में अलग ही क्रेज बनाया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।  
इंटरनेट में आए दिन इस तरह के वीडियो शेयर होते रहते है। वीडियो में देखा जा सकता है की यह मुर्गियां एकदम फोजियों की तरह  परेड कर रही है। एक मुर्गी के परेड शुरू करने के बाद दूसरी मुर्गियां भी उसे देखकर उसी तरह से परेड करना शुरू कर देते है। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर यह वीडियो @DograTishaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिस पर लोग विभिन्न प्रतिक्रिया दे रहे है।
Tags: Feature

Related Posts