इंटरनेट पर वायरल हो रहा है 'शेफ फिल्ली' का यह मजेदार वीडियो, क्या आपने देखा

इंटरनेट पर वायरल हो रहा है 'शेफ फिल्ली' का यह मजेदार वीडियो, क्या आपने देखा

इंटरनेट पर बिल्लियों के कई तरह के वीडियो वायरल है। सोशल मीडिया पर बिल्ली और अन्य जानवरों के वीडियो को देखकर हर कोई काफी अच्छा महसूस करता है। पर आज हम आपको एक ऐसी बिल्ली के बारे में बताने जा रहे है, जो सच में काफी अनोखी है। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर कई लोग अपने पालतू जानवरों का इंस्टाग्राम पेज बनाते है। इसी तरह से इस बिल्ली का फेसबुक पेज भी बनाया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है। 
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर बनाए गए अकाउंट thatlittlepuff नाम के एक पेज पर शेफ विल्ली के कई वीडियो शामिल है। जिसमें बिल्ली कुछ न कुछ बनाती ही नजर आ रही है। इसमें यह बिल्ली पहले तो किसी फूड ब्लॉगर का वीडियो देखकर कोई नहीं आइटम सीखती है और उसके बाद उसी चीज को फिर से बनाती है। इस बिल्ली के पेज पर 1 मिलियन से भी अधिक फोलोवर है, जिसमें 500 वीडियो है। शेफ बिल्ली के अकाउंट पर कई यूजर्स कमेन्ट भी कर रहे है और कई लोग उस पर इमोजी के द्वारा अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे है।
Tags: Feature

Related Posts