चालू ट्रेन में युवक ने किया खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

चालू ट्रेन में युवक ने किया खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

चलती ट्रेन में से बाहर के बिजली के खंबे पर हाथ मारकर फिर से ट्रेन में आ रहे है युवक

आज कल के किशोर और युवा सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार होते है। सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स पाने के लिए कई बार लोग खतरनाक स्टंट करने से भी नहीं डरते है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते है। ऐसा ही एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक चालू ट्रेन में खतरनाक स्टंट कर रहा है।
वायरल हुये वीडियो में देखा जा सकता है दो व्यक्ति ट्रेन के दरवाजे पर लटक रहे है और इसके बाद पैर लटकाकर स्कीट कर रहे है। जबकि अन्य एक युवक चालू ट्रेन में से बिजली के खंबे पर हाथ रखकर स्टंट कर रहा है। जिसे देखकर ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों की जान हलक में आ गई थी। पर इन युवकों को तो मानो इन स्टंट की आदत हो ऐसे वह बिना डरे खतरनाक स्टंट कर रहे थे।
वीडियो सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर InculoCazz नाम के अकाउंट पर शेयर हुआ था। कई लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा की क्या सच में इन युवकों को मौत का डर नहीं है। तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि कि यह सभी अन्यों को गलत संदेश दे रहे है।

Related Posts