"Abhi to party shuru hui hai....!"@Its_Badshah pic.twitter.com/GE5ilkG1MT
— Abhishek Sharma (@TheSharmaG) September 16, 2021
सोशल मीडिया: सामने आया ढ़ोल बजा कर 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' गाने वाले बच्चे का वीडियो
By Loktej
On
सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें से कुछ मजाकिया तो कुछ दिल दहला देने वाली होती हैं। सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले सुखदेव नाम के एक बच्चे का वीडियो वायरल हुआ था, जो वीडियो के 'बचपन का प्यार' गाते हुए नजर आ रहा था। इस बच्चे का वीडियो इतना वायरल हुआ कि उसे रैपर बादशाह के साथ गाने का मौका मिला। अब एक और छोटे लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़का ढोल बजाता नजर आ रहा है। ढ़ोल बजाते हुए ये लड़का रैपर बादशाह का ही गाना 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' गा रहा है।