क्या समंदर के नीचे बस रहे है एलियंस?

क्या समंदर के नीचे बस रहे है एलियंस?

आए दिन समंदर के नीचे से मिलती रहती है अजीब जानवरों के अवशेष

हमारे आसपास हमें कई तरह के जानवर दिखाई देते है। कुछ दो पैरों पर चलने वाले तो कुछ आठ पैरों पर, तो कहीं बिना परी के ही आगे बढ़ता है। दुनिया के हर कोने में विभिन्न तरह के जानवर दिखाई देते है। ऐसे में समंदर के पेट से एक ऐसे जानवर के अवशेष सामने आए है, जिन्हें देखकर लगता है की यह जानवर निश्चित ही दूसरी दुनिया का होगा। 
अब तक कई बार समंदर के गहरे पानी में से बाहर आए जीव किनारे पर से मिल आए है। ऐसा ही एक जीव साल 2013 के अक्टूबर महीने में मिल आए थे। इस जीव को विशालकाय स्क्विड का माना जा रहा है। इस स्क्विड के बारे में सदियों से विभिन्न दावे किए जा रहे है। स्क्विड सबसे बड़ा अपृष्ठवंशी प्राणी है और इसकी आँख काफी बड़ी है। यह जानवर काफी गहरे पानी में रहते है और कभी-कभी ही पानी में से बाहर आते है। लाइव साइन्स के अनुसार, अक्टूबर 2013 में दिखा यह स्क्विड 13 फिट से अधिक लंबा था और उसका वजन तकरीबन 660 पाउंड यानि की 330 किलोग्राम था। 
साल 2017 में दक्षिण आफ्रिका के समंदर किनारे एक अजीब जानवर को देखा गया था। समंदर में से तीन विशाल कद की तीन सफ़ेद शार्क देखी गई थी। इसमें सबसे चौकाने वाली बात यह थी कि इन तीनों जीवों के शरीर में से लीवर और एक में से उसका हृदय गायब था। जब उन्होंने इस बारे में जांच की तो पता चला कि उनकी मौत का कारण Orcas था, जिसे किलर व्हेल भी कहा जाता है। यह जानवर शार्क जैसी अन्य प्रजातियों पर हमला करने से और उनके अंगों को खा जाने के लिए मशहूर है। 
इसके अलावा फिलिपाइंस के ओरिएंटल मिंडोरो राज्य में मई 2018 में समंदर के किनारे एक विशाल बाल वाले जानवर को देख कर अंचबित हो गए थे। वैज्ञानिकों ने 20 फिट लंबे जानवर का नाम 'द ग्लोबस्टर' रखा था। हालांकि बाद में वैज्ञानिकों को मालूम चला कि यह शरीर एक व्हेल की थी और उसके स्नायु में डिंकपोज होने के कारण उसके शरीर पर बाल फैले हो ऐसा लग रहा था। 
इसी साल मई 2021 में भी केलिफोर्निया के क्रिस्टल को स्टेट पार्क में एक एंगर मछली के अवशेष दिखे थे। यह मछली आम तौर पर गहरे पानी में देखने मिलते है। यह मछली समंदर में तकरीबन 3000 फिर नीचे पानी में रहती है पर विषम परिस्थिति में भी जीवित रह सकती है।
Tags: Feature

Related Posts