जब 33 वर्षीय व्यक्ति ने निगल लिया फोन, जानें किस तरह निकाला गया

जब 33 वर्षीय व्यक्ति ने निगल लिया फोन, जानें किस तरह निकाला गया

स्कैन करने पर पेट में दिखाई दिये फोन के तीन हिस्से, ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने फेसबुक पर पोस्ट किया एक्स-रे का फोटो

आए दिन आपने छोटे बच्चों द्वारा गलती से कोई चीज निगल गए होने की घटनाएँ सामने आती रहती है। बच्चों द्वारा सिक्के, गोटियाँ या अन्य कई छोटे खिलौने निगल लिए होने के कई मामले हम सभी ने सुने होंगे, जिसके बाद डॉक्टर द्वारा उन्हें बाहर निकाल दिया जाता है तो कई मामलों में वह खुद ही दूसरे दिन पाचन क्रिया के बाद बाहर आ जाती है। पर यदि हम आपको कहे की एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने गलती से मोबाइल निगल लिया तो क्या आप मानोंगे? जी हाँ, यह बात बिलकुल सच है। एक व्यक्ति ने Nokia 3310 फोन निगल लिए होने की घटना सामने आई है। फोन निगल जाने के बाद व्यक्ति की जान बचाने के लिए उन्हें बड़ी सर्जरी करानी पड़ी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, कोसोवो में प्रिस्टिना के एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने नोकिया का एक पुराना फोन निगल लिया। यह वही फोन है जो लॉन्चिंग के बाद अपनी दमदार ताकत की वजह से चर्चा में रहा था। फोन आदमी के पेट में फंस गया और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। जहां डॉक्टर स्केंडर तेलजाकू को सुरक्षित रूप से डिवाइस को हटाने का काम सौंपा गया था। जब उस व्यक्ति का स्कैन और परीक्षण किया गया, तो यह पाया गया कि फोन पचाने के लिए बहुत बड़ा था और इसकी बैटरी में हानिकारक रसायन हो सकते हैं। इसके कारण फोन को शरीर में अधिक समय तक शरीर में नहीं छोड़ा आ सकता था। इसलिए उन्होंने सर्जरी करवाने की निर्णय लिया। 
अच्छी खबर यह है कि डॉ. स्केंडर तेलजाकू के नेतृत्व में सर्जरी सफल रही और मोबाइल निकाल लिया गया। ऑपरेशन के फौरन बाद, डॉ. तेलजाकू ने फेसबुक पर फोन, एक्स-रे और एंडोस्कोपी की एक तस्वीर साझा की। एक्स-रे से साफ पता चलता है कि फोन उसके पेट में है। स्थानीय मीडिया से बात करते हुये स्कैंडर तेलजाकू ने बताया कि उन्हें एक मरीज के लिए फोन आया। जिसमें उन्हें बताया गया कि उसने एक चीज निगल ली है। जब उन्होंने स्कैन किया तो उसके पेट में फोन के तीन हिस्से दिखाई दिये। एक हिस्सा बैटरी का था, जो सबसे ज्यादा चिंता की बात थी। यदि यह पेट में अधिक समय तक रहता तो इसके फटने की संभावना अधिक थी।
मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वह व्यक्ति खुद पेट दर्द के साथ राजधानी प्रिस्टिना के एक अस्पताल में भर्ती था। तेलजाकू ने कहा कि उस व्यक्ति ने यह नहीं बताया कि उसने फोन क्यों निगला। एक छोटे से कैमरे द्वारा रिकॉर्ड की गई एक क्लिप में डॉक्टर और उनकी टीम को व्यक्ति के पेट से फोन ढूंढते और निकालते हुए दिखाया गया है। डिवाइस को निकालने में दो घंटे का समय लगा। उल्लेखिया है कि साल 2016 में भी एक 29 वर्षीय व्यक्ति ने अपना ही फोन निगल लिया और उल्टी कर दी। लेकिन फिर भी फोन उसके पेट में ही रह गया। इसके बाद डिवाइस को हटाने के लिए सर्जरी की गई।
Tags: Feature