विश्व की ऐसी जगहें जहां नहीं होती महीनों तक रात, आधी रात के समय भी दिखाई देता है सूरज

विश्व की ऐसी जगहें जहां नहीं होती महीनों तक रात, आधी रात के समय भी दिखाई देता है सूरज

दिन के बाद रात और रात के बाद दिन आती है। यह कोई नई बात नहीं है, लेकिन क्या आप उन जगहों के बारे में जानते हैं जहां कभी सूरज नहीं डूबता? दुनिया में कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां सूरज 70 दिनों से ज्यादा नहीं डूबता है। आप सोच रहे होंगे कि सूरज कैसे नहीं डूबता? आइए आपको बताते हैं उन देशों के बारे में जहां कभी सूरज नहीं डूबता।
नॉर्वे 
आर्कटिक सर्कल में नॉर्वे, जिसे मिडनाइट सन के देश के नाम से भी जाना जाता है। यह एक एक ऐसा देश है जहाँ मई के अंत से जुलाई तक सूरज कभी अस्त नहीं होता है। यहां सूर्य 76 दिनों तक रहता है। नॉर्वे के स्वालबार्ड में भी 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक सूरज डूबता नहीं है। इस दौरान आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। 
नुनावुत 
नुनावुत तीन हजार से अधिक लोगों का एक सुंदर शहर है। जो कनाडा के उत्तर - पश्चिमी क्षेत्रों में आर्कटिक सर्कल से दो डिग्री ऊपर स्थित है। शहर में साल के लगभग दो महीने ही 24 घंटे धूप मिलती है। सर्दियों के दौरान इस स्थान पर लगातार 30 दिनों तक अंधेरा रहता है।
आइसलैंड
ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है और यह एक ऐसा देश भी है जहां आपको एक भी मच्छर नहीं मिलेगा। वहीं अगर सूरज की बात करें तो आइसलैंड में जून में सूरज कभी अस्त नहीं होता और रात में भी ऐसा लगता है जैसे दिन निकल गया हो। अगर आप आधी रात को भी इस खूबसूरत नजारे को देखना चाहते हैं, तो आपको आर्कटिक सर्कल के अकुरेरी शहर और ग्रिम्सी द्वीप की यात्रा करनी होगी। 
बैरो
यह शहर अलास्का में स्थित है। आपको बता दें कि मई के अंत से लेकर जुलाई के अंत तक यहाँ सूर्य अस्त नहीं होता है। फिर कुछ महीने बाद यानी सर्दियों में आपको इसका उल्टा दिखाई देगा, नवंबर की शुरुआत में अगले 30 दिनों तक अंधेरा रहता है। इस स्थिति को ध्रुवीय नाइट्स के रूप में भी जाना जाता है। बर्फ से ढके पहाड़ों और मनमोहक ग्लेशियर्स के लिए प्रसिद्ध इस जगह पर गर्मियों या सर्दियों में जाया जा सकता है। 
फिनलैंड
हजारों झीलों और द्वीपों की भूमि फिनलैंड का अधिकांश भाग गर्मियों के दौरान केवल 73 दिनों के लिए सूर्य को देखता है। वहीं, सर्दी के समय में इसका उल्टा होता है, इस दौरान अंधेरा छाया रहता है। यह स्थिति दिसंबर से जनवरी तक देखी जा सकती है। लेकिन यह केवल उन हिस्सों में देखा जा सकता है जो आर्टिकल सर्कल में आते हैं। यह भी एक कारण है कि यहां के लोग गर्मियों में कम और सर्दियों में ज्यादा सोते हैं। यहां आप नॉर्दर्न लाइट्स, स्कीइंग और ग्लास इग्लू में रहने का मजा ले सकते हैं। 
स्वीडन 
मई की शुरुआत से अगस्त के अंत तक स्वीडन में आधी रात के आसपास सूरज डूबता है और दिन शाम 4 बजे फिर से लौट आता है। यह एक ऐसा देश है जहां आप साल के छह महीने दिन का मजा ले सकते है। यहां पर्यटक साहसिक गतिविधियां, गोल्फिंग, मछली पकड़ने, ट्रेकिंग और कई अन्य गतिविधियों में संलग्न हुआ जा सकता है। प्रकृति के खूबसूरत नजारों के लिए स्वीडन पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
Tags: Feature