गुप्तांग की लंबाई को लेकर दो मित्रों में हुई लड़ाई, कुल्हाड़ी से काट दिया मित्र का प्राइवेट पार्ट

गुप्तांग की लंबाई को लेकर दो मित्रों में हुई लड़ाई, कुल्हाड़ी से काट दिया मित्र का प्राइवेट पार्ट

दो दिनों से लगातार शराब पी रहे थे दोनों मित्र, आसपास के लोगों ने चीख सुनकर मित्र को अस्पताल में भर्ती करवाया

शराब पीने के बाद मित्रों में लड़ाई होना आम बात है। नशे की हालत में कई बार मित्रों में हाथापाई हो जाती है और इसमें कई बार किसी के घायल होने की खबर भी आती रहती है। पर रशिया में शराब के नशे में एक मित्र ने अपने मित्र के साथ जो किया उसे सुनकर आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। रशिया के बश्कोतोर्स्तान में एक मित्र ने शराब के नशे में अपने ही मित्र का गुप्तांग कुल्हाड़ी से अलग कर दिया था। 
दरअसल दोनों मित्र एक दूसरे के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। तभी दोनों शराब के नशे में दोनों ने अपने गुप्तांग को मापने की स्पर्धा की। इसमें जब एक मित्र हार गया तो वह काफी क्रोधित हो गया। मित्र इतना अधिक क्रोधित हो गया की उसने नजदीक पड़ी कुल्हाड़ी से अपने मित्र का गुप्तांग ही कट दिया। घायल मित्र ने स्थानीय लोगों ने मिलकर अस्पताल में भर्ती किया था। 
पुलिस ने आरोपी मित्र की को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों मित्र दो दिनों से लगातार शराब पी रहे थे। इसके कारण दोनों में बहस हो गई। जिसमें क्रोधित मित्र ने कुल्हाड़ी निकली और पहले तो अपने मित्र के सर पर हमला किया और उसके बाद उसके गुप्तांग को काट दिया। पीड़ित की चीख सुनकर  आसपास के लोग तुरंत ही वहाँ दौड़ आए और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में भर्ती मित्र को सर में भी गंभीर चोट आई थी। बता दे की यदि आरोपी का गुना साबित हो जाता है तो उस पर रशियन कानून के अनुसार 8 साल जल की सजा हो सकती है।