जब बीच सड़क पर कंगारू की टक्कर से औंधे मुंह गिरी महिला, वायरल हुआ वीडियो

जब बीच सड़क पर कंगारू की टक्कर से औंधे मुंह गिरी महिला, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते है। इनमें से अधिकतर वीडियो काफी मजेदार होते है तो कई काफी डरावने, कई वीडियो ऐसे होते है जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाते है। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जो सभी को सोचने पर मजबूर कर दे रहा है। 
दरअसल भारतीय वन अधिकारी सुसंत नंदा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसे उन्होंने कैप्शन दिया है "हु हेज ड राइट वे" सुसंत का यह कैप्शन वीडियो में छिपी काफी बारीकी से बयान हुई एक हकीकत को दर्शाता है। दरअसल वीडियो में दो सायकलिस्ट दिखाई दे रहे है। जिसमें एक सायकलिस्ट पीछे चल रहा है तो एक महिला सायकलिस्ट आगे जा रही है। जंगलों के बीच में से निकले इस रास्ते पर जैसे ही महिला और आगे बढ़ती है एक कंगारू सड़क की एक और से दूसरी ओर जाते समय महिला की सायकल से टकरा गया था।
कंगारू के टकराने कारण सायकल सवार महिला नीचे गिर जाती है। अब इसमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि इसमें गलती किसकी है। सायकल चलाने वाली महिला की या टक्कर देने वाले कंगारू की। उल्लेखनीय है कि जैसे जैसे मानव ने अपना विकास शुरू किया, वह पर्यावरण की और निरस होता गया। लगातार जंगलों के काटे जाने के कारण जंगलों में रहने वाले जानवरों के प्राकृतिक आवास कम होते गए। विकास के नशे में ना ही उसने जंगल काटने बंद किए और ना ही जानवरों के बारे मे कुछ सोचा। जिसके चलते जानवरों को मजबूरन रिहायशी इलाकों में आना पड़ रहा है।