बालों में साँप का रबरबैंड पहन कर शॉपिंग करने निकली महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बालों में साँप का रबरबैंड पहन कर शॉपिंग करने निकली महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो को कर रहे है लोग काफी पसंद

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। सोशल मीडिया के पिटारे से निकले कई वीडियो मजेदार होते है तो कई काफी प्रेरणात्मक होते है। कई वीडियो को देखकर दिल पसीज जाता है तो कई वीडियो काफी रोचक होते है। इसी तरह का एक और मजेदार और रोचक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता है। जिसमें एक महिला को एक शो रूम में देखा जा सकता है। इसमें सबसे अधिक ध्यान खींचा महिला के बालों में बंधे हैयरबैंड ने। महिला के बालों में बंधे हैयरबैंड को देखकर हर कोई हैरान रह गया था।
शॉपिंग मॉल में घूम रही महिला ने अपने बालों का बन बनाने के लिए किसी हैयरबैंड का नहीं बल्कि एक साँप का इस्तेमाल किया था। साँप को बालों में बांधे हुये महिला शॉपिंग मॉल में काफी बिंदास घूम रही है। वीडियो को snakes.mania नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वीडियो को कैप्शन देते हुये उन्होंने इस महिला की स्टाइल को 1 से 10 के बीच में रेटिंग देने कहा है। वायरल हुआ यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 
खास बात तो यह है कि महिला ने जिस साँप को बालों में बांधा है वह साँप भी बिलकुल महिला के बालों से बिलकुल चिपका हुआ दिखाई दे रहा है। हर किसी को महिला का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है, हालांकि कई लोग इसे खतरनाक और सोशल मीडिया पर फैमस होने के लिए किया गया स्टंट बता रहे है।