रिश्वत ना लेने पर पुलिसकर्मी को जबरन किस करने लगी महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
By Loktej
On
इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो को मिल रहे है कई मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। ऐसा ही एक वीडियो आजकल काफी वायरल हो रही है। जिसमें एक पुलिस कर्मी के रिश्वत ना लेने से इंकार करने पर महिला उसे जबरन किस करने लगी। महिला को इस तरह से पुलिस को किस करने का वीडियो सोशल मीडिया जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग इस पर चटकारे लेने लगे।
वीडियो में देखा जा सकता है की किसी जुर्म में जब पुलिस ने महिला को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो उसने खुद को छुड़ाने की कई कोशिश करने लगी। महिला ने पुलिस को रिश्वत की भी ऑफर की। पर जब फिर भी पुलिस वाला नहीं माना तो महिला उइसे जबरन किस करने लगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों कई मजेदार कमेंट्स किए है। एक यूजर ने तो यहाँ तक कह दिया कि अब वह भी बड़े होकर ट्राफिक पुलिस में ही जाना चाहता है, बड़ा खुश रहेगा इस तरह वो। हालांकि कई यूजर्स ने लिखा की यह कतई मजेदार नहीं है। यही काम अगर किसी लड़के ने किया होता तो लोग इसे रैप करार कर देते।