अब व्हाट्सएप पर मँगवा सकेंगे वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, सेव कर लीजिये यह नंबर

अब व्हाट्सएप पर मँगवा सकेंगे वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, सेव कर लीजिये यह नंबर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

देश में कोरोना संक्रमण की गति को रोकने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न अभियान चलाये जा रहे है। सरकार द्वारा लोगों को कोरोना संक्रमण से लोगों को दूर रखने के लिए देश भर में वैक्सीनेशन अभियान में भी तेजी ला दी गई है। हालांकि अभी भी कई लोगों को ऑनलाइन वैक्सीनेशन में कई दिक्कतें आ रही है। कई लोग वैक्सीनेशन तो करवा ले रहे है पर इसके बावजूद वह वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं ले प्राप्त कर पा रहे है। 
हालांकि सरकार द्वारा अब यह समस्या भी बहाल की जा रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने रविवार को एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। जिस पर से अब कुछ ही सेकंड में वह वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट हासिल कर पाएंगे। व्हाट्सएप पर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए सबसे पहले यूजर्स को मोबाइल में 9013151515 नंबर मोबाइल में सेव करना होगा। जिसके बाद इस नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा, ओटीपी दर्ज करते ही यूजर्स अपना कोरोना सर्टिफिकेट हासिल कर सकेगे। 
यहाँ जानिए की व्हाट्सएप पर इस तरह से कोरोना सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए आपको नीचे के स्टेप्स को फॉलो करना होगा
  • सबसे पहले मोबाइल में 9013151515 नंबर सेव करना होगा।
  • इसके बाद मोबाइल में व्हाट्सएप में चैट विंडो खोल कर उसमें डाउनलोड सर्टिफिकेट टाइप करना होगा।
  • ऐसा करने पर तुरंत ही आपको एक 6 अंको वाला ओटीपी मिलेगा।
  • ओटीपी को दर्ज करने पर आपको सभी रजिस्टर्ड यूजर्स की लिस्ट मिलेगी।
  • जिस व्यक्ति का सर्टिफिकेट आपको लेना है उसके सामने का नंबर लिखे।
  • व्यक्ति का नंबर लिख कर चैटबॉक्स में लिखने से एक वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट सेंड किया जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते है।