क्या आपने देखा धोनी का नया लुक....!

क्या आपने देखा धोनी का नया लुक....!

चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने पोस्ट की धोनी की ताजातरीन फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

लाखों लोगों के चहेते और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वर्तमान समय में क्रिकेट से दूर अपने परिवार के साथ खास जीवन बिता रहे हैं। कोरोना के चलते आईपीएल 2021 के रद्द होने के बाद से ही एमएस धोनी दुनिया से दूर थे। साथ ही वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से वे पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के इंस्टाग्राम पर धोनी रोजाना दिख रहे हैं। इन सबके बीच आईपीएल में अब उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी धोनी की एक ताजातरीन फोटो पोस्ट करते हुए तमिल में लिखा है, कनने और कन्ने यानी पिता और बेटी। इस फोटो में लोगों के प्यारे धोनी नए रंग-रूप में दिखाई दे रहे हैं। 
आपको बता दें कि इस तस्वीर में धोनी अपनी प्यारी बेटी जीवा के साथ मूंछों वाली लुक में दिख रहे हैं। इस तस्वीर में धोनी को नए रंगरूप में देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे है। लोग सोशल मीडिया पर उनके बारे में काफी कमेंट किए जा रहे है। कोई उन्हें सिंघम कहा रहा तो किसी ने पिता-पुत्री की जुगलबंदी को सराहा।
आपको बता दें कि भारत के पूर्व और सबसे सफल कप्तान इन दिनों शिमला में रुके हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार शाम शिमला पहुंचे थे। पिछले 3 साल में दूसरी बार है जब धोनी शिमला पहुंचे हैं। यहां वे एक बाइक की शूटिंग के लिए भी आए थे। इससे पहले उन्होंने एक बार हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी परिवार के साथ छुट्टियां बिताई थीं। इस बार शिमला के लिए रवानगी से पूर्व रांची के एयरपोर्ट पर पुलिस और सिक्योरिटी स्टाफ के साथ खिंचाई उनकी दो तस्वीरें भी वायरल हुई थी।