
आज देखने मिलेगा आकाश में देखने मिलेगा अद्भुत नजारा, मंगल और शुक्र ग्रह दिखेगे एक-दूसरे से बिलकुल करीब
By Loktej
On
12 और 13 जुलाई को एक दूसरे के सबसे करीब दिखाई देंगे दोनों ग्रह
दुनियाभर में अंतरीक्ष दर्शन करने वाले लोगों के लिए 12 और 13जुलाई का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। इस दिन आकाश में पृथ्वी के दोनों पड़ोसी ग्रह पृथ्वी के बिलकुल करीब दिखाई देंगे। दोनों ग्रह एक दूसरे से इतने करीब होंगे की उन्हें सामान्य इंसान भी अपनी आंखो से देख सकेगा। इस मनोहर दृश्य का आनंद सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में देखकर लिया जा सकेगा। पृथ्वी के अलावा दोनों ग्रह चंद्र के भी सबसे करीब होंगे।
वैसे तो यह ग्रह एक दूसरे से काफी दूर है, पर आकाश में यह दोनों काफी नजदीक दिखाई देंगे। दोनों ग्रह एक दूसरे से मात्र 0.5 डिग्री दूर दिखाई देंगे। भारत के खगोल भौतिकी इंस्टीट्यूशन के अनुसार, इस संयोग में चंद्रमा भी शामिल होगा। इंस्टीट्यूट ने बताया की मंगल और शुक्र ग्रह को भारत में 12 जुलाई के एक दूसरे के सबसे करीब देखा जा सकेगा। यह नजारा कुछ दिनों तक देखा जा सकेगा। हालांकि मंगलवार से दोनों ग्रह एक दूसरे से दूर जाने लगेंगे।
Tags: Feature