कोरोना के भय के बीच अनिंद्रा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपना सकते है यह उपाय

गर्भवती महिलाओं के लिए दाईं और से सोना हो सकता है काफी फायदेकारक

दिन भर की थकान के बाद इंसान को रात को 6 से 7 घंटे की नींद काफी आवश्यक होती है। यदि मनुष्य को नींद अच्छी मिले तो उसका पूरा दिन ताजगीभरा निकलता है। अच्छी नींद के कारण मनुष्य का मानसिक स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहता है। हालांकि कोरोना के बाद कई लोगों में अनिद्रा की समस्या भी देखने मिली हैं। इसलिए अच्छी नींद के लिए एक्सपर्ट्स द्वारा कुछ कुछ सूचना दिए गए हैं,  जिससे आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। 
सोने के लिए सबसे सही स्थिति है दाईं और सोना। इस तरह से सोने से हार्ट की परिस्थिति सही रहती है। शरीर में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है। गर्भवती महिलाओं को भी दाई और से सोने की सलाह दी जाती है। दाई तरफ से सोने से शरीर में ब्लड सरकुलेशन भी काफी अच्छा रहता है। सीधे पीठ पर सोना भी काफी सही पोजीशन है। इस स्थिति में सोने से गले के दर्द में काफी राहत मिलती है। खासतौर पर जिन लोगों के शरीर में चर्बी अधिक है, उन लोगों को इस स्थिति में सोना काफी आरामदायक लगता है। हालांकि इस पोजीशन में सोने से खर्राटें की समस्या भी बनी रहती है। 
पेट पर उल्टा सोना भी एक अच्छी पोजीशन है। हालांकि इस स्थिति में लंबे समय तक नहीं सोया जा सकता। यदि इस स्थिति में लंबे समय तक सोना हुआ तो उम्र से पहले ही शरीर पर झुर्रियां पड़ने लगती है। हालांकि अनिद्रा की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए यह स्थिति सबसे उत्तम है। सोने के लिए सबसे अधिक जरूरी है शरीर का थका हुआ होना। इसीलिए यदि सोने के पहले किसी भी तरह की कोई एक्टिविटी की जाए तो शरीर थक कर जल्दी सो जाता है। अनिद्रा से पीड़ित लोग सोने के लिए मेडिटेशन का सहारा भी ले सकते हैं।
Tags: Feature

Related Posts