चूल्हे पर रोटी बनाती लड़की के फैन हुए लोग!

चूल्हे पर रोटी बनाती लड़की के फैन हुए लोग!

17 मई को शेयर किए गए वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने किया लाइक

सोशल मीडिया पर कोई कभी भी फ़ेमस हो सकता है। आजकल किसी की भी किस्मत रातोंरात बदलने की ताकत है सोशल मीडिया में। आज कल इसी सोशल मीडिया पर एक और वीडियो पिछले कई दिनों से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की चूल्हे पर रोटी बनाते हुये दिखाई दे रही है। हालांकि लड़की की सुंदरता को देख कई लोगों ने उसकी तुलना बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ भी की है। 
सोशल मीडिया पर वायरल हुये इस वीडियो में एक लड़की चूल्हे पर आराम से रोटी बना रही थी। जब किसी ने उसे कैमरा में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर उसे शेयर कर दिया। बस फिर क्या था, देखते ही देखते फोटो वायरल हो गया। 'jasmeen_sainii' नाम के अकाउंट से शेयर किए इस वीडियो को काफी लोगों ने देखा है। वीडियो पर एक लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके है। लोग लड़की की तुलना बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ कर रहे है तो कई लोग उसे नेचरल ब्यूटी कह कर उसकी तारीफ कह रहे है।