आखिर क्यों पुरुषों को पसंद आती है उनसे अधिक उम्र की महिलाएं? ये रहे कारण

भावनात्मक संतुलन और परिपक्वता के कारण पुरुषों को पसंद आती है अधिक उम्र वाली महिलाएं

कहते है की जोड़े आसमान से बन कर आते है। कई कप्ल्स को देखने के बाद ऐसा लगता भी है। हालांकि कई जोड़े ऐसे होते हैं जिनमें पुरुष अपनी पत्नी या साथी से छोटा होता है। कई पुरुष अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रति अधिक आकर्षित होते है। ऐसे कई उदाहरण भी हमे देखने मिल जाएगे, जैसे की प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस या फिर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन। कई लोगों के लिए यह चीज काफी नई है पर आजकल यह एक सामान्य बात हो गई है। कई पुरुषों ने स्वीकारा है की ऐसे कई कारण है जिसके चलते वह अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रति आकर्षित होते है और उन्हें अपनी पत्नी या अपना पार्टनर बनाना चाहते है। तो आइये जानते है वह कारण जिसके चलते पुरुष अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रति आकर्षित होते है। 
सबसे पहले तो उम्र में बड़ी होने के कारण वह परिपक्व और अनुभवी होती है। जिसके चलते वह जिम्मेदार और गंभीर होती है। वे हमेशा इधर-उधर की बाते नहीं करते। अनुभवी होने के नाते वे जानते हैं कि व्यक्तियों को कैसे संभालना है। इसलिए उन्हें अधिकतर समय पर गुस्सा नहीं करना पड़ता और अपनी बात समजाने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती। वह इस तरह की परिस्थिति को आसानी से सँभाल सकती है। 
अधिक उम्र की महिलाओं में आत्मविश्वास भी काफी अधिक होता है और वह हमेशा अपने आत्मसम्मान को सबसे आगे रखते है। इसके अलाव वह हर समय आर्ग्युमेंट्स में नहीं उतरती। यौन परिपक्वता भी सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक है। पुरुषों ने स्वीकार किया है कि अधिक उम्र की महिलाएं युवा महिलाओं की तुलना में सेक्स में बेहतर हैं। इनकी परिपक्वता इस हद तक होती है कि ये अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस और समय देने में विश्वास रखते हैं और उसका सम्मान भी करते हैं।
अधिक उम्र की महिलाएं भी भावनात्मक रूप से परिपक्व होती हैं। वे अनावश्यक नाटक नहीं करते हैं जो रिश्तों के मुश्किल समय में पुरुषों को गुस्सा दिलाता है। वे अपनी भावनाओं को अच्छी तरह से संभालना जानते हैं। बड़ी उम्र की महिला को डेट करने का मतलब है कि आप हर दिन कुछ नया सीखेंगे। पुरुषों को अपने पार्टनर के साथ हर दिन नए अनुभव हो सकते हैं। बड़ी उम्र की महिलाएं भी आर्थिक मामलों में ज्यादा परिपक्व होती हैं। वे अपने कंधों पर वित्तीय जिम्मेदारियां भी ले लेते है और अपने साथी पर कम बोज डालते है। 
Tags: Feature