क्या गोलगप्पे खाने के भी हैं कोई लाभ? जानें

क्या गोलगप्पे खाने के भी हैं कोई लाभ? जानें

सप्ताह में दो बार गोलगप्पें खाने से मिल सकता इन समस्याओं से छुटकारा

गोलगप्पों का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ ही जाता है। वैसे तो गोलगप्पों को स्ट्रीट फूड के तौर पर माना जाता है। पर इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। यह एक ऐसा स्नैक है जिसे खाने के बाद पेट भर जाता है। गोलगप्पें कितने स्वादिष्ट है उसका अंदाजा उसकी दुकान के बाहर लगी भीड़ से ही  लगाया जा सकता है। यह एक स्वादिष्ट और चटपटा भोजन है, जो पूरे भारत में पाया जाता है। लेकिन सभी जगहों पर इसके अलग-अलग स्वाद और नाम होते हैं।  गोलगप्पे को पानीपूरी, बतासा, फुलकी और पकौड़ी के नाम से भी जाना जाता है।
बहुत से लोग गोलगप्पों से इतना प्यार करते हैं कि उसका नाम सुनते ही उन्हें भूख लग जाती है। एक बार जब वह पानीपुरी खाना शुरू करते है, तो वह तब तक खाते है जबतक उनका पेट नहीं भरता। कई लोग तो तीखी पानीपूरी खाने के इतने दीवाने होते है की एक तरफ तीखा लगने की वजह से उनकी आँख में से आँसू निकलते रहते है, पर दूसरी और उनका हाथ अगली पूरी के लिए बढ़ता ही रहता है। हालांकि कई लोगों को यह नहीं मालूम होगा की स्वादिष्ट लगने वाली इस पानीपूरी के अपने ही फायदे भी है। पानीपुरी के स्वाद में पानी की अहम भूमिका होती है। पानीपुरी का पानी जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए अच्छा भी। जिससे की कई लोग अनजान हैं। लोग पानीपूरी तो खाते रहते है, लेकिन इसके फायदे कभी नहीं जानते। तो आज हम आपको बताएंगे कि पानीपुरी का पानी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है। 

पानीपुरी का पानी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री पेट की कब्ज से राहत दिलाकर पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है। यह पेट की हर बीमारी को दूर करता है। पानीपुरी में पानी बनाने के लिए ज्यादातर घरेलू सामान का इस्तेमाल होता है। पानीपूरी का पानी पुदीने के पत्ते, धनिया, मिर्च, जीरा, हींग, मिर्च, केसर और नींबू के मिश्रण से बनाया जाता है। इन सभी के अपने-अपने औषधीय गुण हैं। जो पेट से संबंधित कई बीमारियों से छुटकारा दिलाते है और पाचन तंत्र को मजबूत करते है। हालांकि इन सभी चीजों के अलावा उसमें कोई केमिकल चीज नहीं होनी चाहिए। वरना वह नुकसान कर सकती है। पानीपुरी को सिर्फ बरसात के मौसम यानि मानसून में ही नहीं खाना चाहिए क्योंकि उस मौसम में गंदगी अधिक होती है तो बीमार होने के चांस ज्यादा होते हैं। तो आइए जानते हैं पानीपुरी के पानी से कितनी बीमारियों में फायदा होता है। 
- पानीपुरी खाने में हल्की होती है। पानीपुरी की थोड़ी सी मात्रा के सेवन से भी पेट भर जाता है, जिससे की वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है। लेकिन पानीपुरी का ज्यादा सेवन इसके फायदे नुकसान में बदल देता हैं। पानीपुरी के अधिक सेवन से पेट खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए पानीपुरी का सेवन सप्ताह में दो बार ही करना चाहिए। 
- बहुत से लोगों को हमेशा गेस की तकलीफ होती है, जिससे पेट हमेशा फूला रहता है। इस वजह से आपका कोई भी काम करने का मन भी नहीं करता। अगर आप उपरोक्त मसालों से बने पानीपुरी के पानी का सेवन करते हैं तो इससे गैस की समस्या दूर हो जाएगी।
- अक्सर तले हुए खाद्य पदार्थ जलन और खट्टी डकार का कारण बनते हैं। ऐसे में पुदीने से बने पानी के साथ पानीपूरी खाने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 
- इसके अलावा ज्यादा खाने से होनवाले पेट में दर्द में भी यह सहायक साबित होता है। 
Tags: Feature