जानें घर-ऑफिस में गाय-बछड़े की प्रतिकृति रखने के क्या हैं लाभ

जानें घर-ऑफिस में गाय-बछड़े की प्रतिकृति रखने के क्या हैं लाभ

चीन के वास्तुशास्त्र फेंगशुई में गाय और बछड़े के शो-पीस का है काफी महत्व

भारत में वास्तु शास्त्र को काफी महत्व दिया जाता है। घर हो या ऑफिस लोग वास्तु शास्त्र के हिसाब से ही सभी काम करवाते है। भारत के पड़ोसी देश चीन का भी खुद का वास्तुशास्त्र है, जिसे फेंगशुई कहा जाता है। जो की पूरी तरह भारतीय वास्तुशास्त्र जैसा ही है, इसमें घर में रहने वाली सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाओं के बारे में बात की गई है। 
फेंग शुई में एक शो-पीस का उल्लेख किया गया है। जिसमें एक गाय अपने बछड़े को खिला रही है। इस शो-पीस को आप अपने घर या दुकान तथा ऑफिस में रख सकते है। जिससे आपको काफी फायदे हो सकते है। तो आइये बात करते है इस शो-पीस को रखने से होने वाले फ़ायदों के बारे में।
- यदि आपको संतान की प्राप्ति नहीं हो रही तो इस शो-पीस को आप अपने बेडरूम में रख सकते है। बेडरूम में इस शो-पीस को इस तरह से रखिये, जिससे की आप इसे लगातार देख सके।
- यदि आपको लगता है की आपका नसीब आपके साथ नहीं है। तो इस शो-पीस को घर के मुख्य कमरे में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिसके कारण आप की सभी समस्याओं का अंत होगा।
- मानसिक शांति के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में इस शो-पीस को रखने से मानसिक शांति का अनुभव मिलता है। 
- फेंगशुई में सिक्कों पर बैठी गाय का शो-पीस भी काफी प्रसिद्ध है। उसे घर या ऑफिस में रखने से पैसों संबंधित सभी परेशानियाँ दूर हो जाती है। यह शो-पीस नसीब और समृद्धि का प्रतीक है। इससे घर और ऑफिस में आय की वृद्धि होती है।
- ऑफिस तथा घर में यह शो-पीस रखने से व्यक्ति की सहनशीलता और निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ती है। 
- शो-पीस को बार-बार देखने से मन केन्द्रित होता है। व्यक्ति का ध्यान काम में रहता है, जो उसके सपनों को पूरा करने में सहायक साबित होता है। 
- इसके अलावा यदि कामधेनु गाय का चित्र दीवाल पर रखा जाए तो वह मुश्किल समय का सामना करने की शक्ति देता है। 
Tags: Feature

Related Posts