बंदरो को अंगूर खिला रही गरीब महिला का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने की तारीफ

बंदरो को अंगूर खिला रही गरीब महिला का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने की तारीफ

फल बेच रही बुजुर्ग महिला के पास आ गए दो बंदर तो महिला ने खिलाये अंगूर

इंसान और जानवरों के बीच पहले से ही एक अनोखा रिश्ता रहा है। सोशल मीडिया पर भी आए दिन आपने इंसान और जानवर के बीच के अनोखे रिश्ते को दर्शाने वाले कई वीडियो वायरल होते ही रहते है। ऐसा ही एक और वीडियो आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। द बेटर इंडिया नाम के एक चेनल पर से शेयर किए इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला और कुछ बंदरों की अनोखी दोस्ती दिख रही है। जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे की भले ही महिला पैसे से अमीर ना हो, पर उसका दिल बहुत अमीर है। 
वीडियो में दिख रहा है की किस तरह फल बेचने वाली एक महिला के पास अचानक से कुछ बंदर आ जाते है। जिसके बाद वह महिला प्लेट में कुछ अंगार रखकर बंदरो को खिलाने लगती है। बंदर भी झूलते हुये बड़ी मस्ती से एक-एक करके अंगूर उठा कर खा रहे है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने महिला की जमकर तारीफ की है। आप भी देखिये की किस तरह महिला बंदरों को अंगूर खिला रही है।