आम में आम, गुठलियों के दाम; जानें गुठलियों के क्या हैं लाभ

आम में आम, गुठलियों के दाम; जानें गुठलियों के क्या हैं लाभ

कई बीमारियों का रामबाण इलाज है आम की गुठलियाँ, हृदय के कई रोगों में भी है उपयोगी

गर्मी का मौसम जोरों पर है। आम तौर पर गर्मी के मौसम में लोगों को आम खाना काफी पसंद होता है। खास कर के गर्मी की सीजन में देखने मिलने वाले आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। सामान्य तौर पर गर्मी के मौसम में लोग आम खाना अधिक पसंद करते है। आम शरीर के लिए भी काफी उपयोगी है। छोटे बच्चे से लेकर बड़े-बूढ़े भी आम को खाना पसंद करते है। हालांकि आम खाने के बाद लोग उसकी गुठलियाँ फेंक देते है। हालांकि आम की इस गुठलियों में काफी फायदे होते है। तो आइये आज हम आपको आम की गुठलियों के कुछ फायदे बताएं। 
आम के सेवन से होने वाले फायदे बहुत से लोगों को पता होंगे लेकिन आम की गुठली से होने वाले फायदे बहुत कम लोगों को ही पता होते है। ऐसा कहा जाता है कि आम की गुठली कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज साबित होती है। 100 ग्राम आम की गुठली में दो किलो आम के रस से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। आम की गुठली में संतुलित मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो शरीर को कई फायदे देते हैं। इसके अलावा आम की गुठली में से विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन ई मिलता है। जो शरीर में से कचरा दुर करनेवाले एंटीऑक्साइड के तौर पर काम करती है। 
आम की गुठलीयों में सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और मैंगनीज जैसे तत्व भी होते हैं। इसके सेवन से शरीर की चर्बी नहीं बढ़ती है। आम के पेड़ की छाल और उसकी गुटली को सूखा कर उसका बारीक पावडर बना कर उसके अंदर यदि नींबू का रस मिक्स कर सर में लगाया जाये तो कुछ ही दिन में सर में से जुओं का अंत हो जाता है। इसके अलावा आम की गुटलियों का पावडर बना कर इस्तेमाल करने से हृदय के रोग भी दूर होते है।