गुजरात में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की औसत आयु ज्यादा

पुरूषों की औसतन उम्र 70.7 साल जबकि महिलाओं की 73.7 साल दर्ज की गई

गुजरात में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होने और मेडिकल में नए-नए संशोधनों के कारण लोगों का जीवन स्तर सुधर रहा है। पिछले 14 साल में आयुष्य को लेकर हुए सर्वे में महिलाओं ने बाजी मारी है। सर्वे के अनुसार पुरुषों का जीवन काल 70.7 वर्ष और महिलाओं की उम्र 73.7 बताई गई। पिछले 14 साल में वर्ष 2006 से वर्ष 2010 तक में पुरुषों की उम्र का औसत 67.2 मानी जाती थी। जबकि महिलाओं की उम्र 71 वर्ष थी।  
एक समय था जब पुरुषों की उम्र हमेशा महिलाओं से अधिक होती थी। पर अब पिछले 14 सालों में इसमें काफी बदलाव आया है। साल 2011 से 2015 तक में पुरुषों के उम्र में 2 वर्ष और महिलाओं के उम्र में डेढ़ साल की बढ़ोतरी देखी गई। राज्य के स्वास्थ्य के मापदंड के अनुसार 2016 से 2020 तक पुरुषों की आयुष्य 70.7 और महिलाओं का 73.7 तय किया गया। यानि कि 10 साल में पुरूषो के आयुष्य में तीन साल और महिलाओं के आयुष्य में दो साल की बढोतरी हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुजरात एक मात्र ऐसा राज्य है जहा कि 100 प्रतिशत स्वास्थ्य संबंधित कवरेज प्राप्त होता है। गुजरात में 366 सामूहिक आरोग्य केंद्र, 1425 प्राथमिक आरोग्य केंद्र तथा 9063 उप केंद्र हैं। यह श्रृंखला गांव तक फैली है। 
यहां पर जल जनित बीमारी जैसे कि कॉलरा, टाइफाइड, पीलिया और उल्टी दस्त के कारण मौत नहीं होती। 2020 के आंकड़ों की बात करें तो उल्टी दस्त के कारण 5.14 लाख, पीलिया के 62000, टाइफाइड के 9151 तथा कोलेरा के एक मरीज दर्ज हुए। लेकिन कोई मौत नहीं है।  यहां जल जनित बिमारी नियंत्रण में है। राज्य के स्कूलों में 1.60 करोड़ बच्चों को स्वास्थ्य की जांच कर घर या अस्पताल में उपचार किया जाता है।