रुद्राक्ष पहनने से होते हैं अनेक फायदे, जानिए क्या है इसका महत्व

रुद्राक्ष पहनने से होते हैं अनेक फायदे, जानिए क्या है इसका महत्व

द्विमुखी रुद्राक्ष के है कई लाभ, मन को प्रदान करता है शीतलता

हिन्दू धर्म में रुद्राक्ष का काफी महत्व है। माना जाता है कि महादेव के आंसुओं से रुद्राक्ष की रचना हुई है। जो भी रुद्राक्ष को धारण करता है, उस पर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। वह कभी भी नकारात्मक शक्तियों से परेशान नहीं होता। घर परिवार में भी सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। हर रुद्राक्ष का अपना अलग ही महत्व होता है। तो आइये आज जानते है है द्विमुखी रुद्राक्ष के बारे में और क्या है इसे पहनने के लाभ। 
द्विमुखी रुद्राक्ष को अर्धनारीश्वर का रूप माना जाता है। कहा जाता है की इस रुद्राक्ष को धारण करने से महादेव और पार्वती दोनों की कृपा बनी रहती है। द्विमुखी रुद्राक्ष पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है। उसकी असर के कारण मनुष्य के कार्य और उसके शब्दों में गंभीरता आती है। इसका संबंध चन्द्रदेव के साथ भी है। इससे मन शांत होता है और उसे शीतलता प्रदान होती है। जिन लोगों को जल्दी गुस्सा आ जाता है और जिनका मन जल्दी ही विचलित हो जाये उन्हें द्विमुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। 
शिव महापुराण के अनुसार, इस रुद्राक्ष को पहनने से ब्रह्म हत्या और गौ हत्या जैसे पापो से मुक्ति मिल सकती है। कर्क राशि जिनके स्वामी चन्द्र है, इस राशि के लोगों को यह रुद्राक्ष अवश्य पहनना चाहिए। रुद्राक्ष की माला पहनने से पारिवारिक जीवन सुखी रहता है। यदि अंजाने में कोई पाप हो गया हो तो रुद्राक्ष की माला पहनने से उनके पाप नष्ट होते है और उनका जीवन और भी अधिक अच्छा होता है। 
पति और पत्नी के बीच यदि हमेशा विवाद होता हो तो भी इस रुद्राक्ष को धारण करने से कुछ ही दिनों में परिस्थिति सुधर जाती है। रुद्राक्ष को धारण करने से मन में कोई डर नहीं रहता और मन हमेशा सत्कर्म करने के लिए आगे बढ़ता रहता है। इस रुद्राक्ष का उद्भव इन्डोनेशिया, नेपाल और भारत के कई इलाकों में होता है। पर नेपाल के रुद्राक्ष को श्रेष्ठ माना जाता है। 
Tags: Feature

Related Posts