जब भी विदेश जाने की बात आती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले आता है हवाईजहाज, पर क्या आपको मालूम है ऐसे कई देश हैं जहां जाने के लिए आपको फ्लाइट की बिलकुल भी जरूरत नहीं पड़ती। इन देशों में आप बाय रोड भी जा सकते है। तो आइये जानते है ऐसे कौन से देश है जहां जाने के लिए किसी तरह की फ्लाइट नहीं लेनी पड़ती।
सिंगापोर
सिंगपोर अपनी आलीशान लाइफस्टाइल और नेचर ब्यूटी के लिए दुनिया भर में मशहूर है। दिल्ली से सिंगपोर की दूरी मात्र 5926 किलोमीटर है। यदि आप यहाँ बिना किसी फ्लाइट के जाना चाहते है तो आपको दिल्ली से उत्तरप्रदेश, बिहार, असम, नागालेंड, मणिपुर, म्यांमार, थाईलैंड और उसके बाद मलेशिया से होकर जाना पड़ेगा। यहाँ जाने के लिए आपको इंटेरनेशनल पासपोर्ट, ड्राइविंग लायसंस, ट्रैवल डॉक्युमेंट्स, स्पेशल ओवरलेंड परमिट, कार्नट फीस और वीजा की जरूरत पड़ेगी।
थाईलैंड
दिल्ली से थाईलेंड के लिए वैसे तो फ्लाइट से जाना काफी आसान और सस्ता है। पर यहाँ बाय रोड एंट्री करना काफी सुविधाजनक है। थाईलैंड पहुँचने के लिए आपको दिल्ली से लगभग 4198 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। जिसमें लगभग 71 घंटे का समय लग सकता है। दिल्ली से थाईलैंड जाने के लिए आप इम्फ़ाल, मोरेह, मायसोत, टाक और बैंकॉक होकर पहुँच सकते है। यहाँ जाने के लिए आपको ट्रिप की परमिट, इंटरनेशनल पासपोर्ट, 200 प्रतिशत कोर्नेट फीस, लीड कार और वीजा की जरूरत पड़ेगी।
मलेशिया
मलेशिया के काफी सुंदर देश है। यहाँ की शाम, आलीशान इमारत और समंदर के किनारे आए टुरिस्ट केंद्र यहाँ की आकर्षण का केंद्र है। मलेशिया पहुँचने के लिए आपको थाईलैंड आने का रूट ही फॉलो करना रहेगा। थाईलैंड को पार करते ही आप मलेशिया में पहुँच जाएगे। यहाँ आने के लिए आपको परमिट के अलावा पासपोर्ट, वीजा, ट्रैवल डॉक्युमेंट्स और अर्राइवल डॉक्युमेंट्स साथ लेकर जाने होंगे।
श्रीलंका
श्रीलंका अपने सुंदर समुद्री किनारों और घने जंगलों के लिए मशहूर है। दिल्ली से लगभग 3704 किलोमीटर दूर आए इस देश में पहुँचने के लिए आपको लगभग 78 घंटे लगेगे। श्रीलंका जाने के लिए आपको दिल्ली से उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और फिर तमिलनाडु होकर जान पड़ेगा। इसके बाद कोलंबो पहुँचने के लिए आपको नाव का इस्तेमाल करना पड़ेगा। श्रीलंका जाने के लिए आपको जरूरी परमिट, इंटरनेशनल लायसंस, पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है।
भूतान
भूतान को दुनिया के सबसे खुश देशों में से के माना जाता है। इस देश का शांत वातावरण और संस्कृति सभी को अपनी और आकर्षित करती है। दिल्ली से भूतान की दूरी 2006 किलोमीटर है। जहां जाने के लिए 39 घंटे लगते है। यहाँ जाने के लिए आपको मात्र ड्राइविंग लायसंस और कुछ अन्य डॉकयुमेंट की जरूरत पड़ती है। भूतान जाने के लिए आपको दिल्ली से उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और फिर आसाम होकर पहुंचा जा सकता है।