अजीबोगरीब : बीते कई दिनों से गोल-गोल चक्कर काट रही ये भेड़ें इस समय सोशल मीडिया पर बनी हुई हैं चर्चा का विषय

अजीबोगरीब : बीते कई दिनों से गोल-गोल चक्कर काट रही ये भेड़ें इस समय सोशल मीडिया पर बनी हुई हैं चर्चा का विषय

इस गोल चाल के अलावा जो सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि भेड़ों का झुंड बीते इतने दिनों से बिना खाये पिए चल रहा है

इस दुनिया में हर प्राणी या जीव जंतु अपनी एक विशेष खासियत रखता हैं लेकिन हैरानी तब होती है जब कोई भी अपनी पहचान और प्रवृत्ति से अलग हटकर कुछ ऐसा करने लगे जो लोगों के लिए हैरानी का विषय बन जाये। आमतौर पर भेड़ें अपनी सीधी चाल के लिए जानी जाती है। इनके ऊपर तो मुहवारा भी बना है। अब ऐसा एक मामला सामने आया है जहाँ आमतौर पर सीधी चाल चलने वाली भेड़ें पिछले कई दिनों से गोल गोल चक्कर लगा रही है। इसके पीछे क्या कारण है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस रहस्य को कोई भी अब तक सुलझा नहीं पाया है।

सबको हैरान कर रहा हैं सीधी चाल चलने वाली भेड़ों का गोल-गोल घूमना?


आपको बता दें कि ये अजीबोगरीब घटना उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया में देखने को मिल रहा है। यहाँ कुछ भेड़ें पिछले एक पखवाड़े  दिनों से गोल गोल चक्कर लगा रही है। इस मामले में इस गोल चाल के अलावा जो सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि भेड़ों का झुंड बीते इतने दिनों से बिना खाये पिए चल रहा है। स घटना का वीडियो वायरल होने के साथ ही लोगों में गजब की हैरानी देखने को मिल रही हैं। कई दिनों से गोल गोल घूमती भेड़ों के पीछे का रहस्य जानने के लिए लोग खूब दिमाग लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। 

हैरान करने वाली है ये घटना


गौरतलब है कि अन्य लोगों की ही तरह इन भेड़ों के मालिक भी भेड़ों की इस हरकत से बेहद हैरान-परेशान हैं। मालिकों को हैरानी है कि इतने दिनों से लगातार गोल चक्कर लगाने और कुछ भी न खाने-पीने के बाद भी भेड़े पूरी तरह स्वस्थ भी हैं।  कुछ वैज्ञानिकों के मुताबिक जानवरों में लिस्टेरियोसिस नाम के एक बैक्टिरिया से जानवरों के व्यवहार में ऐसा परिवर्तन हो जाता है।फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। शेयर किए गए वीडियो को 60 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।