अजीबोगरीब : पत्नी ने कराई अपनी पति की उसकी पुरानी प्रेमिका से शादी,अब तीनों ही रहेंगे एक साथ

मामला तिरुपति का जहाँ पूर्व प्रेमिका की विनंती पर पत्नी ने अपने पति की उससे कराई शादी

आंध्र प्रदेश के तिरुपति से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की शादी उसके पूर्व प्रेमिका से करा दी है। इतना ही नहीं उन्होंने तय कर लिया है कि अब तीनों एक साथ एक ही घर में रहेंगे। अपने पूर्व प्रेमी से पति की शादी कराने के लिए महिला ने खुद ही सारे इंतजाम कर लिए हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन रही है। इस अनोखी प्रेम कहानी के बारे में जानकर लोग हैरान हैं।

पति ने अपनी पूर्व प्रेमिका से की शादी


एक रिपोर्ट के मुताबिक पति द्वारा अपनी पूर्व प्रेमिका से शादी करने का मामला तिरुपति के अम्बेडकर नगर का है। यहां विमला नाम की महिला ने अपने पति कल्याण की शादी उसकी पूर्व प्रेमिका नित्या श्री के साथ तय कर दी है। आपको बता दें कि कल्याण एक मशहूर यूट्यूबर हैं। विमला और कल्याण की मुलाकात कुछ साल पहले हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोस्ती और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई, फिर कल्याण और विमला ने एक दूसरे से शादी कर ली।

इस तरह पति की जिंदगी में वापस आई एक्स गर्लफ्रेंड


मामले में मिली जानकारी के अनुसार शादी के कुछ साल बाद विमला को अपने पति कल्याण के व्यवहार में कुछ बदलाव का अनुभव होने लगा। दरअसल, विशाखापत्तनम की रहने वाली नित्या श्री नाम की महिला ने कल्याण की जिंदगी में दोबारा एंट्री ली, जो की एक समय कल्याण की प्रेमिका हुआ करती थी। पर शादी से कुछ समय पहले कल्याण और नित्या श्री का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद कल्याण ने विमला से शादी कर ली। लेकिन जब नित्यश्री को कल्याण की शादी के बारे में पता चला तो वह उनके घर पहुंच गईं।

शादी के बाद एक छत के नीचे रहने का लिया फैसला


रिपोर्ट के मुताबिक, नित्यश्री ने विमला से अपने पति कल्याण से हाथ जोड़कर शादी करने की इजाजत मांगी क्योंकि वह अपने प्यार कल्याण को खोना नहीं चाहती थी। नित्यश्री ने विमला को प्रपोज भी किया कि शादी के बाद तीनों एक ही छत के नीचे साथ रहेंगे। कुछ समय बाद विमला ने नित्यश्री के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और अपने पति की शादी अपने पूर्व प्रेमी से करा दी।