विश्व : बिना सन क्रीम लगाए धूप में बैठना महिला को पड़ा भारी, प्लास्टिक जैसा टहक गया माथा

विश्व : बिना सन क्रीम लगाए धूप में बैठना महिला को पड़ा भारी, प्लास्टिक जैसा टहक गया माथा

ब्रिटिश ब्यूटीशियन सिरिन मुराद छुट्टियां मनाने बुल्गारिया के बीच पर गयी हुई थी

ठण्ड में धुप सेंकना कोई बड़ी बात नहीं है। ठंडे देशों में अधिकांश लोग ऐसा करते है पर जब बुल्गारिया के एक बीच पर एक महिला धूप सेंकने गई, तो उसे पता नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है। यह महिला सूरज की धुप का फायदा उठाने के लिए बिना सनस्क्रीन लगाए समुद्र तट पर सोई थी। लेकिन यह बात उन पर भारी पड़ी।
जानकारी के अनुसार ब्रिटिश ब्यूटीशियन सिरिन मुराद छुट्टियां मनाने बुल्गारिया के बीच पर गयी हुई थी। सूरज की तेज किरणों के बीच सिरिन ने त्वचा को टोन करने के लिए सोचा। इसलिए वह बिना किसी तरह के सनस्क्रीन के ही सोई थीं। आधे घंटे बाद जब वह उठी तो उसके सिर पर ठंडक का अहसास हुआ। देखते ही उसका सिर लाल हो गया था। 
ऐसे में 21 डिग्री सेल्सियस तापमान में बिना सन क्रीम लगाए धूप में नहाना महंगा पड़ गया। कुछ देर बाद उसे दर्द होने लगा। कथित तौर पर उसने अगली सुबह जो देखा उससे वह चौंक गई। सुबह तक उसका सिर सिकुड़ चुका था। उसका चेहरा न सिर्फ जला हुआ लग रहा था, बल्कि वह काफी दर्द में भी था। ब्यूटीशियन होने के बावजूद उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ है। उन्होंने तुरंत डॉक्टरों से संपर्क किया और दवा लेने लगे।
Tags: Accident