सोशल मीडिया : बच्ची को सांप ने काटा, बच्ची ने भी लिया बदला, दांत से काटकर दो टुकड़े किये

सोशल मीडिया : बच्ची को सांप ने काटा, बच्ची ने भी लिया बदला, दांत से काटकर दो टुकड़े किये

गनीमत रही कि सांप के काटने से बच्ची प्रभावित नहीं हुई, कम विषैला सांप होने से बच्ची बची

अगर किसी को सांप काट ले तो अच्छे अच्छे की हालत ख़राब हो जाती है। पर बच्चों की बात अलग है। अबोध बालक कुछ भी कर सकते है। एक बच्ची ने तो सांप को ऐसा काटा कि उसके दो टुकड़े हो गये। यह घटना तुर्की के एक गांव की है। 2 साल की बच्ची बाहर खेल रही थी तभी एक बड़ा काला सांप आया और उसके मुंह और होठों पर डस लिया। इससे लड़की को इतना गुस्सा आया कि उसने सांप को पकड़कर अपने मुंह में डाल लिया और अपने दांतों से उसके दो टुकड़े कर दिए।
इसके कारण सांप तुरंत मर गया लेकिन लड़की का मुंह खून से भर गया। सांप जहरीला होने के कारण उसके शरीर में भी जहर फैल गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान बच्ची चीख भी रही थी। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। जब वह वहां पहुंचे तो उन्होंने यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए।
पड़ोसियों ने देखा कि सांप ने लड़की के चेहरे और होठों पर काट लिया और लड़की को सांप से अलग कर दिया। परिवार के सदस्यों को बुलाया गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि सांप के काटने से बच्ची प्रभावित नहीं हुई। 24 घंटे तक अस्पताल की निगरानी में रखने के बाद बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। कहा जा रहा है कि सांप अपेक्षाकृत कम विषैला था, नहीं तो बच्चे को ज्यादा तकलीफ हो सकती थी।
इस घटना की तस्वीर भी वायरल हुई जिसके बाद यूजर्स ने बच्चे की हिम्मत की तारीफ की। हालांकि, ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है।

Related Posts